टीवी अभिनेता मोहित जसवानी, एकता कपूर के सुपरनैचूरल शो नागिन 7 में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे थे. उन्होंने अर्जुन सूरी का किरदार निभाया था. हालांकि अब एक्टर ने शो को अलविदा कह दिया. इसी के साथ उन्हें नया शो भी मिल गया है. जी हां वह जल्द ही नए रोमांटिक ड्रामा सैराब में आने वाले हैं.
नागिन 7 को छोड़ने पर क्या बोले मोहित
मोहित ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि नागिन 7 को खत्म करने के बाद मन में कई तरह की भावनाएं थीं. जब आप किसी किरदार को लंबे समय तक जीते हैं और फिर अचानक उससे दूर हो जाते हैं, तो एक खालीपन महसूस होता है. उन्होंने कहा कि छह महीने तक किसी कहानी और टीम के साथ काम करने के बाद उससे अलग होना किसी रिश्ते के खत्म होने जैसा लगता है.
मोहित ने एकता कपूर को किया थैंक्यू
मोहित ने यह भी शेयर किया कि शूट खत्म होने के बाद पहली रात उन्हें काफी अजीब लगी. हालांकि बेहतरीन मौका देने के लिए एकता कपूर मैंम का दिल से धन्यवाद है. कुमकुम भाग्य के बाद यह बड़ा मौका था मेरे लिए. मोहित ने कहा कि वह भविष्य में भी एकता कपूर के साथ काम करना चाहेंगे, क्योंकि उनकी टीम से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.
न्यू शो सैराब मिलने पर क्या बोले मोहित
स्टारप्लस के शो सैराब में अपनी एंट्री पर बात करते हुए मोहित ने कहा कि नए सफर की शुरुआत करना बेहद रोमांचक अनुभव होता है. उनके अनुसार, नए सेट, नई कहानी और नए लोगों के साथ काम करने का उत्साह कलाकार को फिर से जीने पर मजबूर कर देता है. सैराब, कन्नड़ हिट फिल्म मनसेला नीने का हिंदी रीमेक है. शो में रोहित चंदेल एक मशहूर सिंगर के किरदार में नजर आएंगे, जो शोहरत और पर्सनल लाइफ के बीच संघर्ष करता दिखाई देगा. यह शो 2 जून से प्रसारित होगा.
यह भी पढ़े- रोज 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी खाती थीं Sara Ali Khan, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन
The post Naagin 7 छोड़ते ही मोहित जसवानी की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया स्टारप्लस का शो appeared first on Naya Vichar.

