Hot News

Patna: पटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भड़की भीषण आग, खाली कराए गए फ्लैट्स, Video देख सहम जायेंगे

Patna: बिहार की राजधानी पटना के बहादुरपुर क्षेत्र स्थित सिद्धांत अपार्टमेंट में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग लगते ही प्रशासन को पूरा अपार्टमेंट खाली कराना पड़ा. बताया जा रहा है कि आग एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट की वजह से भड़की. समाचार लिखे जाने तक दमकल की 10 बड़ी गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है.

लोगों का आरोप- देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

राजधानी पटना के बहादुरपुर इलाके में स्थित सिद्धांत अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगी. इसकी चपेट में आने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही आग की लपटें उठीं, लोग डरकर तुरंत बाहर निकलने लगे. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पूरे अपार्टमेंट को खाली करा दिया है.

इलाके के लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हादसे के बाद एहतियातन पूरे इलाके की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है. लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आगे लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उन्होंने आने में देरी की.

The post Patna: पटना के सिद्धनाथ अपार्टमेंट में भड़की भीषण आग, खाली कराए गए फ्लैट्स, Video देख सहम जायेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top