Hot News

Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू

Peddi Twitter (X) Review: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें थीं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं.

‘पेड्डी’ को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म देखने के बाद एक्स पर कई दर्शकों ने अपनी राय शेयर की. एक यूजर ने लिखा, “‘पेड्डी’ पहला हाफ औसत है. इंटरवल से पहले और इंटरवल सीन काफी मजबूत है. राम चरण के एंट्री सीन अच्छे हैं, लेकिन बाकी कहानी थोड़ी धीमी और बिखरी हुई लगती है. हीरोइन और विलेन ट्रैक काम नहीं करते. फिल्म को राम चरण की परफॉर्मेंस और म्यूजिक ही संभाल रहे हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पहला हाफ ब्लॉकबस्टर है. राम चरण एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आए हैं. इंटरवल पॉइंट बेहतरीन है और गाने और बीजीएम शानदार हैं.”

एक अन्य यूजर ने हेलिकॉप्टर शॉट और इंटरवल सीन की तारीफ करते हुए लिखा, “इंटरवल सीन शानदार है. फ्लडलाइट्स में 360 डिग्री और हेलिकॉप्टर से लिए गए क्रिकेट शॉट्स कमाल के हैं. साथ में एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत दमदार है. ‘राय राय रारा’ और ‘चिकिरी’ गाने स्क्रीन पर शानदार लगते हैं. पहला हाफ इमोशंस के साथ काफी मजबूत है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पेड्डी का पहला हाफ और गेम चेंजर का पहला हाफ-दोनों की तुलना में पेड्डी थोड़ा कमजोर है, आम तरह का पहला हाफ लगता है.”

‘पेड्डी’ की कहानी

फिल्म में राम चरण एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी कहानी संघर्ष और स्पोर्ट्स की दुनिया से जुड़ी हुई है. फिल्म यह भी दिखाती है कि कैसे कई बड़े खिलाड़ी अपने करियर में शुरुआत किसी और स्पोर्ट्स से करते हैं और बाद में अपनी पहचान बदल लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एक्सपर्ट्स ने बताया ओपनिंग कलेक्शन

The post Peddi Twitter Review: राम चरण की ‘पेड्डी’ दर्शकों को पसंद आई या नहीं? सामने आए रिव्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top