लग्जरी कार बनाने वाली Mercedes-Benz अपनी नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट को हिंदुस्तान में 15 जून को लॉन्च करने जा रही है. इस बार कंपनी अपनी फ्लैगशिप सेडान में कई बड़े बदलाव करने वाली है. खास बात यह है कि पहली बार हिंदुस्तान में S-Class का Plug-in Hybrid (PHEV) वेरिएंट भी देखने को मिलेगा. नई S-Class में पहले से ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, नया ऑपरेटिंग सिस्टम, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. कंपनी का दावा है कि कार में करीब 90% तक बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा मॉडर्न और हाईटेक बन गई है.
डिजाइन में किया गया हल्का बदलाव
नई S-Class फेसलिफ्ट का फ्रंट डिजाइन अपडेट किया गया है. इसमें नई ग्रिल, बड़े व्हील्स और नए डिजाइन वाले टेललैंप्स दिए गए हैं. हालांकि, कार की ओवरऑल सिल्हूट पहले जैसी ही लगती है, जिससे इसकी पहचान बरकरार रहती है. कार के अंदर नई इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर दी गई है, जो Mercedes के लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है. यही सिस्टम कार की स्क्रीन, ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स और कई डिजिटल फंक्शंस को कंट्रोल करेगा.
इंटीरियर में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड एम्बिएंट लाइटिंग कंट्रोल और रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. कंपनी लॉन्च के समय एक खास Launch Edition भी पेश कर सकती है, जो सभी पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध हो सकती है.
इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 117KM तक चलेगी S 450e Hybrid
नई S-Class का सबसे खास मॉडल S 450e Plug-in Hybrid होगा. इसमें 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 21.96kWh बैटरी पैक दिया गया है. यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर लगभग 117 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. ग्लोबल मार्केट में इसका S 450e वेरिएंट 429bhp की पावर और 680Nm टॉर्क देता है, जबकि S 580e वेरिएंट 577bhp और 750Nm टॉर्क के साथ आता है. हिंदुस्तान में कंपनी नियमित S 450 पेट्रोल और S 350d डीजल वेरिएंट भी जारी रख सकती है.
कितनी हो सकती है कीमत?
नई 2026 Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से शुरू होगी. वहीं Plug-in Hybrid वेरिएंट पेट्रोल और डीजल मॉडल्स से महंगा होगा. कंपनी 15 जून को लॉन्च इवेंट के दौरान सभी वेरिएंट्स की आधिकारिक कीमतों का खुलासा करेगी.
यह भी पढ़ें: नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें
The post Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज appeared first on Naya Vichar.

