Hot News

PM Modi Live: ‘कुछ लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी और केजरीवाल पर साधा निशाना

Table of Contents

PM Modi Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले.

पहले अखबारों की सुर्खियां घोटाले और भ्रष्टाचार के होते थे

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा, “पहले अखबारों की सुर्खियां घोटाले और भ्रष्टाचार से संबंधित होती थीं. 10 साल बीत चुके हैं, करोड़ों रुपये बचे हैं जो जनता के लिए इस्तेमाल किए गए हैं. हमने कई कदम उठाए हैं जिससे काफी पैसा बचा है, लेकिन हमने उस पैसे का इस्तेमाल ‘शीशमहल’ बनाने के लिए नहीं किया, बल्कि हमने उस पैसे का इस्तेमाल देश बनाने के लिए किया है.”

जब बुखार तेज होता है, तो लोग कुछ भी बोल देते हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब बुखार तेज होता है, तो लोग कुछ भी बोल देते हैं. लेकिन जब वे बहुत हताश होते हैं, तो भी कुछ भी बोल देते हैं. जो लोग हिंदुस्तान में पैदा नहीं हुए – ऐसे 10 करोड़ धोखेबाज विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रशासनी धन का लाभ उठा रहे थे. हमने ऐसे 10 करोड़ धोखेबाजों के नाम हटाए और उनकी तलाश करके वास्तविक लाभार्थियों को सुविधाएं प्रदान कीं.”

कुछ लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं : पीएम मोदी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों का जिक्र बोरिंग लगेगा.”

जनता के पैसे से शीशमहल नहीं बनाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा- हमने जनता के पैसे से शीशमहल नहीं बनाया. अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी हमेशा से आरोप लगाती रही है कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को शीशमहल बनवा दिया.

प्रशासनी कबाड़ बेचकर 2300 करोड़ रुपये कमाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हाल के दिनों में प्रशासनी ऑफिस से जो कबाड़ बेचे गए उससे 2300 करोड़ रुपये आए. पीएम ने कहा, “पाई-पाई को बचाने में हमारा प्रयास है. हमारा प्रयास बचत और विकास पर है.”

पीएम मोदी ने बगैर नाम लिए केजरीवाल पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला. उन्होंने कहा, कुछ नेताओं को फोकस स्टाइलिश बाथरूम पर है और हमारा फोकस हर घर नल पहुंचाने पर है. 12 करोड़ घरों में नल पहुंचाया गया.

दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता था तो नीचे केवल 15 पैसे पहुंचते थे : पीएम मोदी

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारे देश में एक प्रधानमंत्री ऐसे हुए जिन्होंने एक समस्या की पहचान की और कहा कि जब दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता था तो नीचे तक केवल 15 पैसे पहुंचते थे. 15 पैसे किसे मिलते थे, यह हर कोई समझ सकता है. उस समय पंचायत स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक केवल पार्टी थी. हमने इसका समाधान खोजने की कोशिश की और हमारा मॉडल है ‘बचत भी विकास भी’, ‘जनता का पैसा जनता के लिए’.”

भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार अवसर दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने का अवसर दिया है. इसलिए मैं जनता का आदरपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं.”

The post PM Modi Live: ‘कुछ लोग गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं’, पीएम मोदी ने राहुल गांधी और केजरीवाल पर साधा निशाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top