Hot News

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की मां बनने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मना करने का सवाल ही नहीं था

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की मां बनने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मना करने का सवाल ही नहीं था। मराठी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. करीब 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाया है. वहीं भाग्यश्री फिल्म में राजमाता जिजाबाई के रोल में नजर आईं. दिलचस्प बात यह है कि भाग्यश्री और रितेश की उम्र में सिर्फ 10 साल का अंतर है. ऐसे में कई लोगों ने इस कास्टिंग पर सवाल भी उठाए. अब भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में इस पर बात की.

‘इतिहास बनाने वाली भूमिका को मना नहीं कर सकती थी’ -भाग्यश्री

ज़ूम को दिए इंटरव्यू में भाग्यश्री ने कहा, “जब आपको ऐसा किरदार निभाने का मौका मिलता है, जिसकी कहानियां सुनते हुए आप बड़े हुए हो, तब उसे मना करने का सवाल ही नहीं उठता. इसके अलावा जिजाऊ एक युवा मां थीं.” उन्होंने आगे कहा, “संतोष सिवन सर ने मुझे फोन करके कहा था, ‘सॉरी, मुझे कैमरे के जरिए आपको थोड़ा ज्यादा उम्र का दिखाना पड़ा, क्योंकि आप अब भी बहुत युवा लगती हैं. यह मेरे लिए बहुत बड़ा कॉम्प्लिमेंट है.”

बचपन से सुनती आई हैं शिवाजी महाराज की कहानियां

भाग्यश्री ने कहा, “शिवाजी महाराज की कहानियां हमें शायद गोल्डीलॉक्स या हैंसेल-ग्रेटल की कहानियों से भी पहले सुनाई जाती थीं. जहां शिशु समुद्र किनारे रेत के घर बनाते थे, हम मिट्टी से शिवाजी का किला बनाया करते थे.”

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है फिल्म

‘राजा शिवाजी’ 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 111 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म में रितेश देशमुख सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि निर्देशक और को-प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, फरदीन खान, सचिन खेडेकर और जेनेलिया देशमुख जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढें- Drishyam 3 Hindi Update: क्या अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर रहे हैं प्रकाश राज? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई

The post Raja Shivaji: रितेश देशमुख की मां बनने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मना करने का सवाल ही नहीं था appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top