Hot News

RCB vs LSG 2026 : खतरनाक रिदम में दिख रहे हैं आरसीबी के तेज गेंदबाज, टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

RCB vs LSG 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने इरादों को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए बता दिया है. उसकी तेज गेंदबाजी ने ना सिर्फ टीम को मैच जिता दिया, बल्कि प्वाइंट टेबल में नंबर वन की पोजिशन पर खड़ा कर दिया है. आईपीएल के इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर आरसीबी ने इतिहास रच दिया है और इसमें उसके तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम रही.

लगातार 3 मैच जीती आरसीबी की टीम

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों पर हावी रहकर अपनी टीम को जीत दिलाई. आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपने घरेलू मैदान पर तीन मैच हारे थे जो उसके पहले खिताब के शानदार सफर में उसके लिए एकमात्र निराशाजनक पहलू रहा था, लेकिन इस बार टीम कुछ अलग ही रिदम में नजर आ रही है. इस सीजन की शुरुआत से पहले आरसीबी का चिन्नास्वामी स्टेडियम में 96 मैचों में 46 हार और 45 जीत का रिकॉर्ड था, जबकि मुंबई इंडियंस या सीएसके के घरेलू मैदान आमतौर पर उनके गढ़ माने जाते हैं.

तेज गेंदबाजों ने किया कमाल

आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने अपने इरादे बता दिये थे.बदलाव का पहला संकेत 28 मार्च को मिला जब जैकब डफी ने तीन विकेट लेकर सनराइजर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया. जोश हेजलवुड की शुरुआती मैचों में अनुपस्थिति में उन्होंने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई. हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद डफी ने कहा था, मैं तो बस उस दिग्गज खिलाड़ी की जगह संभाल रहा हूं.

जोश ने पिछले साल यहां बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए बात बस इतनी थी कि उसने जो अच्छा किया था, उसे मैं आगे बढ़ाते हुए अपने तरीके से वैसा ही प्रदर्शन करने की कोशिश करूं.हेजलवुड ने वापसी करने के बाद अपना जलवा दिखाया और लखनऊ की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया. इसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

The post RCB vs LSG 2026 : खतरनाक रिदम में दिख रहे हैं आरसीबी के तेज गेंदबाज, टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top