Hot News

RR vs SRH : हार के बाद बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग- हमने कई कैच छोड़े

RR vs SRH : राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शनिवार (25 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली पांच विकेट की हार के बाद कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों ने कई मैच छोड़ दिए. इसमें सुधार करना होगा. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की.

पराग ने मैच के बाद कहा कि हमसे कुछ कैच छूट गए, जो नहीं होना चाहिए था. उन्होंने माना कि अभिषेक शर्मा जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज के मौके नहीं छोड़ सकते. उन्होंने कहा कि फील्डिंग में टीम बेहतर कर सकती थी और सुधार की जरूरत है. अब टीम अगले मैच में तरोताजा होकर मजबूत वापसी करने की कोशिश करेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने क्या कहा?

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स को उनके ही मैदान पर हराने के बाद कहा कि वापसी के बाद पहले मैच में मिली जीत से वह काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका पहला मैच कैसा जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है. अगर एक-दो ओवर खराब भी हों तो वापसी करके असर डाला जा सकता है. कुल मिलाकर यह एक शानदार जीत रही.

यह भी पढ़ें : RR vs SRH: हैदराबाद की दमदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद ने पनी पांचवीं जीत दर्ज की

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी की 36 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी स्पोर्ट्सी, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. ध्रुव जुरेल के साथ उनकी 112 रनों की साझेदारी से टीम ने 6 विकेट पर 228 रन बनाए. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब फील्डिंग का फायदा उठाते हुए 18.3 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाकर मैच जीत लिया और अपनी पांचवीं जीत दर्ज की.

The post RR vs SRH : हार के बाद बोले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग- हमने कई कैच छोड़े appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top