Hot News

Samastipur News:प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये जलवे

Samastipur News: हसनपुर : उच्च विद्यालय हसनपुर में प्रखंड स्तरीय मशाल स्पोर्ट्सकूद प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ संगीता मिश्रा व उच्च विद्यालय हसनपुर रोड के प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया. प्रतियोगिता में 305 बच्चों ने भाग लिया. इसमें अंडर 14, अंडर 16 के छात्रों के बीच दौड़, बालिका बॉल थ्रो प्रतियोगिता हुई. जिसमें प्रीति, अभिषेक, मधु, छोटी, अमृत राज, अनुराधा, रोहित आदि ने सफलता पायी. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है. साथ ही स्पोर्ट्स की प्रति रुचि बढ़ती है. जिन बच्चों के अंदर स्पोर्ट्स की प्रतिभा दबने का डर रहता है, ऐसे आयोजनों से उनमें निखार आता है. उसे आगे बढ़ाने में मदद मिलती है. खासकर बालिका वर्ग को इसका विशेष फायदा मिलता है. प्रशासन का उद्देश्य है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास कैसे हो इसके तहत मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. मौके पर प्रेम कुमार मिश्र, उमेश कुमार, सुधीर प्रसाद राय, रुदल यादव, सुशांत यादव, सुबोध कुमार, नीरज ठाकुर, कृष्ण कुमार, हिंदू कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Samastipur News:प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये जलवे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top