Hot News

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा झटका, पैट कमिंस टीम से बाहर, किए दो बदलाव

Table of Contents

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताकत उनकी तेज गेंदबाजी रही है, लेकिन पैट कमिंस (Pat Cummins) का बाहर होना इस चैन को तोड़ सकता है. कमिंस अपनी पुरानी पीठ की तकलीफ (Back Injury) से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. मेडिकल टीम ने साफ कर दिया है कि उन्हें अभी और आराम और रिहैब की जरूरत है. उनकी जगह अब बेन ड्वार्शियस (Ben Dwarshuis) को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है. ड्वार्शियस के पास रफ्तार है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर कमिंस की कमी को पूरा करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी.

मैथ्यू शॉर्ट बाहर और मैट रेनशॉ की एंट्री

टीम में सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी विभाग में भी एक चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है. मैथ्यू शॉर्ट, जिनसे काफी उम्मीदें थीं, उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह मैट रेनशॉ को टीम में जगह मिली है. रेनशॉ इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और टीम मैनेजमेंट ने उनके मौजूदा प्रदर्शन पर भरोसा जताया है. हालांकि, स्टीव स्मिथ जैसे अनुभवी बल्लेबाज को इस बार भी जगह नहीं मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है.

इंजरी से लौटे तीन मैच विनर खिलाड़ी

एक तरफ कमिंस का बाहर होना दुखद है, तो दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात यह है कि जोश हेजलवुड, टिम डेविड और नाथन एलिस फिट घोषित कर दिए गए हैं. हेजलवुड हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण काफी समय से बाहर थे. वहीं टिम डेविड और नाथन एलिस भी चोट की वजह से पिछले कुछ टूर्नामेंट्स नहीं स्पोर्ट्स पाए थे. इन तीनों का फिट होना टीम के लिए संजीवनी जैसा है, क्योंकि ये खिलाड़ी अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड:- मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.

कोलंबो से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया का मिशन

ऑस्ट्रेलिया को इस वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप बी में रखा गया है. टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ स्पोर्ट्सेगा. इसके बाद 13 फरवरी को उनका मुकाबला जिम्बाब्वे से होगा. ये दोनों ही मैच कोलंबो में स्पोर्ट्से जाएंगे. ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया की राह बहुत मुश्किल नहीं दिख रही है, लेकिन नॉकआउट से पहले उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन को सही सेट करना होगा.

श्रीलंका और ओमान से होगी अगली भिड़ंत

शुरुआती दो मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 फरवरी को मेजबान श्रीलंका का सामना पल्लेकेले स्टेडियम में करेगी. श्रीलंका को उनके घर में हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है. इसके बाद ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 20 फरवरी को ओमान के साथ होगा. फैंस को उम्मीद है कि कमिंस के बिना भी मिचेल मार्श की कप्तानी में यह टीम वर्ल्ड कप में अपना दबदबा बनाए रखेगी.

ऑस्ट्रेलिया का मैच शेड्यूल

तारीख मुकाबला मैदान
11 फरवरी 2026 ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड कोलंबो
13 फरवरी 2026 ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे कोलंबो
16 फरवरी 2026 ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पल्लेकेले स्टेडियम
20 फरवरी 2026 ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान पल्लेकेले स्टेडियम

बजट-26 का विश्लेषण

बजट की सभी अपडेट के लिए यहां देखें

Budget 2026 template
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ
बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में आखिरी जंग, जानें मौसम का मिजाज और ग्रीनफील्ड की पिच का हाल

पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले सचिन ने दिया जीत का मंत्र, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

PAK vs AUS: बाबर का विकेट ‘नॉर्मल’ है! पत्रकार के सवाल पर जम्पा ने उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल

The post T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा झटका, पैट कमिंस टीम से बाहर, किए दो बदलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top