Hot News

UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड

UPSC CSE Answer Key 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. यूपीएससी एग्जाम के लिए आंसर की जारी हो गई है. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब अपने सवालों के सही जवाब मिलाकर संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं. लंबे इंतजार के बाद आंसर की जारी होने से उम्मीदवारों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

हर साल लाखों छात्र IAS, IPS और IFS जैसे पदों के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा.

ऐसे चेक करें UPSC CSE Answer Key 2026

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in खोलें.
  • होमपेज पर “UPSC CSE Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने प्रश्न पत्र सेट को चुनें.
  • स्क्रीन पर Answer Key PDF खुल जाएगी.
  • इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों का मिलान करें.
  • भविष्य के लिए PDF का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को 27 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. वहीं करेक्शन विंडो 28 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक खुली रही, जबकि प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित हुई थी. परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 मई 2026 को जारी किया गया था और अब 27 मई 2026 को Answer Key भी जारी कर दी गई है.

UPSC CSE Answer Key 2026 सेट वाइज चेक करें

UPSC CSE GS Paper 1 Check Here

UPSC CSE GS Paper 2 Check Here

आपत्ति करने का मौका

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सवालों पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए एक खास Question Paper Representation Portal शुरू किया गया है. अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है, तो वह उसके समर्थन में सबूत और सही जानकारी के साथ अपनी शिकायत भेज सकता है. इसके बाद विषय विशेषज्ञ उन सभी आपत्तियों की जांच करेंगे और फिर फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें: IT मंत्रालय में Graduates के लिए शानदार भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

The post UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top