Video : लखनऊ में अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि वे बचपन से उन्हें जानते थे और उनका जाना बेहद दुखद है. प्रतीक हमेशा अपनी सेहत को लेकर सजग रहते थे और जिंदगी में आगे बढ़कर कुछ अच्छा करने की सोच रखते थे. अखिलेश ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी मुलाकात हुई थी, तब भी उन्होंने प्रतीक को सेहत का ध्यान रखने और अपने बिजनेस पर फोकस करने की सलाह दी थी.
सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर लोग मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी, वह कानून के मुताबिक ही की जाएगी और परिवार की इच्छा का पूरा सम्मान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : कैसे हुई अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत? बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई
#WATCH | Lucknow | On the demise of his younger brother Prateek Yadav, Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, “I have known him since childhood. He is no longer amongst us; it is a matter of great sorrow. Right from his childhood, he was very conscious of his health, his… https://t.co/WJwldY1eEl pic.twitter.com/be9xGDPdyK
— ANI (@ANI) May 13, 2026
तबीयत बिगड़ने पर प्रतीक को सिविल अस्पताल ले जाया गया
अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. उनकी उम्र करीब 38 साल थी. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की वजह अभी साफ नहीं है और जांच जारी है.
The post Video: 2 महीने पहले प्रतीक से मिले थे अखिलेश यादव, दी थी ये सलाह appeared first on Naya Vichar.

