Hot News

WhatsApp यूजर अब सीधे ऐप से कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें पूरा प्रोसेस

WhatsApp ने 23 अप्रैल को हिंदुस्तान में एक नया और काफी काम का फीचर लॉन्च किया है. अब आप ऐप के अंदर ही सीधे अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज कर पाएंगे. यानी अब आपको अलग-अलग UPI ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत पड़ेगी. यह सुविधा PayU की मदद से दी जा रही है और धीरे-धीरे Android और iOS दोनों यूजर्स तक पहुंचाई जा रही है. आने वाले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

चैटिंग के साथ-साथ अब रिचार्ज भी WhatsApp से

इस फीचर की मदद से आप अपने या अपने दोस्तों-परिवार के मोबाइल का रिचार्ज सीधे WhatsApp से ही कर सकते हैं. अगर आपके पास Jio, Airtel या Vi का प्रीपेड नंबर है, तो आप वहीं पर सारे रिचार्ज प्लान देख सकते हैं और कुछ ही क्लिक में पेमेंट करके रिचार्ज पूरा कर सकते हैं. इससे अलग-अलग ऐप्स के बीच भटकने की झंझट खत्म हो जाती है.

WhatsApp ने जोड़ा नया ₹ बटन

WhatsApp ने अब अपने होम स्क्रीन पर एक नया ₹ (रुपया) आइकन जोड़ दिया है. इससे पेमेंट सेक्शन तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. यह आइकन यूजर्स के लिए एक फास्ट एंट्री पॉइंट की तरह काम करेगा, जहां से वे सीधे UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और यहां तक कि कुछ मेट्रो टिकटिंग सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि अब आप किसी भी चैट के अंदर भी ₹ आइकन पर टैप करके सीधे अपने दोस्तों या परिवार को UPI के जरिए पैसे भेज सकते हैं.

WhatsApp से कैसे करें मोबाइल रिचार्ज? 

  • ₹ आइकन पर टैप करें.
  • Mobile Prepaid Recharge का विकल्प चुनें.
  • नंबर सेलेक्ट करें (खुद का / परिवार या दोस्तों का).
  • अपना मोबाइल ऑपरेटर कन्फर्म करें.
  • अपने ऑपरेटर के हिसाब से प्लान चुनें.
  • पेमेंट का तरीका चुनें (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड).
  • पेमेंट को कन्फर्म करें और प्रोसेस पूरा करें.

यह भी पढ़ें: अब UPI ऐप में भी दिखेगा आपका CIBIL स्कोर, BHIM UPI में आया काम का नया फीचर

The post WhatsApp यूजर अब सीधे ऐप से कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज, जानें पूरा प्रोसेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top