Hot News

अक्षय तृतीया से पहले शनि चाल में बदलाव, इन राशियों के लिए आएंगे अच्छे दिन

Shani Gochar 2025 before Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ और पुण्यदायक तिथि मानी जाती है. इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है. इस बार अक्षय तृतीया से पहले एक विशेष खगोलीय घटना घटने वाली है – शनि देव की चाल में बदलाव. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह जब अपनी गति, स्थिति या राशि में परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर स्पष्ट रूप से देखा जाता है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार शनिदेव 30 अप्रैल 2025 को आने वाली अक्षय तृतीया से ठीक पहले, यानी 28 अप्रैल 2025, सोमवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित होगा. इस दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने फैसले मजबूती से ले पाएंगे. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं.

27 अप्रैल से लेकर 3 मई 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है. शनि इस समय आपकी राशि से भाग्य स्थान में संचरण कर रहे हैं, जो भाग्यवृद्धि के संकेत दे रहा है. आपके पुराने प्रयास अब रंग ला सकते हैं, और यदि आप किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो उसका फल मिलने की संभावना है. इस समय व्यापार या नौकरी से संबंधित यात्रा भी सफल रह सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ रहा है. शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं और फिलहाल धन और वाणी के क्षेत्र में संचरण कर रहे हैं. ऐसे में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. इसके अलावा, यदि आप किसी लंबे समय से चल रही योजना पर कार्य कर रहे हैं, तो अब उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है. आपकी वाणी का प्रभाव भी इस समय बढ़ सकता है.

The post अक्षय तृतीया से पहले शनि चाल में बदलाव, इन राशियों के लिए आएंगे अच्छे दिन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top