Hot News

अगलगी में पांच घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान

त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से पांच घर जल गए. इस हादसे में नकद एक लाख रुपये सहित लगभग 10 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने आसपास के अन्य चार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. जब तक स्थानीय लोग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग ने भयावह रूप धारण कर लिया था. कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी की इस घटना में धान, गेहूं, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, तीन साइकिल, जेवरात, गैस सिलेंडर और नगद एक लाख रुपये जलकर राख हो गये. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया. अगलगी की इस घटना में परो देवी, संजू देवी, ललिता देवी, बदामी देवी एवं समता देवी का घर जलकर राख हो गया. घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय राजस्व कर्मचारी को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया. साथ ही अग्निपीड़ितों ने त्रिवेणीगंज अंचल अधिकारी को एक लिखित आवेदन सौंपकर मुआवजा की मांग की है. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अगलगी में पांच घर जले, लाखों की संपत्ति का नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top