कटिहार. शहर में हुई हिंसा पर अफसोस जाहिर करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार हमेशा से ही आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के लिए जाना जाता रहा है. शहर में हुई घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि कटिहार उनका संसदीय क्षेत्र रहा है. जिले के लोग हर त्यौहार आपस में मिलकर मनाते है. आपसी सौहार्ट के लिए यह जिला देश भर में प्रसिद्ध है. पर कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति और सौहार्द बनाये रखें. उम्मीद है कि जिला प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से लेंगे तथा अराजक स्थिति पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करें प्रशासन: सांसद appeared first on Naya Vichar.