ED Raid : एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (कारोबारी जगह) पर छापे मारे हैं. बता दें कि मित्तल को राघव चड्ढा की जगह राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया गया था.
STORY | ED raids at business entities linked to AAP MP Ashok Mittal in Punjab
The Enforcement Directorate on Wednesday conducted raids at business entities linked to AAP Rajya Sabha MP Ashok Mittal in Punjab as part of a FEMA probe, officials said.
READ: https://t.co/2xqEvMxqSg pic.twitter.com/0SUoKDxo5J
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2026
अधिकारियों के अनुसार, अशोक मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जालंधर, फगवाड़ा और अन्य जगहों पर तलाशी ली जा रही है. यह जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत हो रही है और विभिन्न स्थानों पर दस्तावेजों की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा विवाद की क्या है असली कहानी, क्यों अरविंद केजरीवाल से बन गई हैं दूरियां?
छापेमारी पर आया आप का रिएक्शन
ED की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने रिएक्शन दिया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी पंजाब में चुनाव की तैयारी कर रही है और जनता इसका जवाब देगी. वहीं संजय सिंह ने भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले ऐसी कार्रवाई एक पैटर्न का हिस्सा है. AAP का कहना है कि इससे बीजेपी को कोई नेतृत्वक फायदा नहीं मिलेगा और जनता इसका विरोध करेगी.
मोदी जी ने पंजाब में चुनावों की तैयारी शुरू कर दी। लेकिन पंजाब के लोग ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीजेपी को इसका करारा जवाब देंगे। https://t.co/0yorKVftpM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2026
The post आप सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर appeared first on Naya Vichar.

