Hot News

आम और ओरियो के इस कॉम्बिनेशन के सामने फेल है आइसक्रीम, घर पर ऐसे बनाएं बच्चों की फेवरेट शेक

Mango Oreo Shake Recipe: गर्मियों के इन दिनों में हमें अक्सर कुछ ऐसा पीने का मन करता है जो ठंडा होने के साथ-साथ काफू ज्यादा टेस्टी भी हो. जब हम ऐसी किसी रेसिपी की तलाश करते हैं तो हमारे सामने मैंगो ओरियो शेक का नाम सबसे पहले आता है. गर्मियों के इन दिनों में आपको आम काफी आसानी से बाजार में मिल जाता है. इसकी नेचुरल स्वीटनेस और ओरियो बिस्कुट का चॉकलेटी फ्लेवर साथ में मिलकर एक ऐसी रेसिपी तैयार करते हैं, जिसे एक बार पीने के बाद बार-बार पीने का मन करता रहता है. इस रेसिपी की सबसे खास बात है कि यह महज 5 मिनट में ही काफी आसानी से तैयार हो जाता है. आप इसे सिर्फ बच्चों की भूख मिटाने के लिए ही नहीं बल्कि घर आए हुए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए भी मिनटों में तैयार कर सकते हैं. अगर आप इस समर सीजन कुछ नया और ट्रेंडी ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो ओरियो शेक आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है. तो चलिए अब जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

मैंगो ओरियो शेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • पका हुआ आम – 1 बड़े साइज का, कटे हुए टुकड़ों में
  • ओरियो बिस्किट – 5 से 6
  • ठंडा दूध – 2 कप
  • वनीला आइसक्रीम – 2 स्कूप
  • चीनी – 1 से 2 चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े – 4 से 5
  • व्हिप्ड क्रीम – गार्निश के लिए
  • थोड़ा सा चॉकलेट सिरप – डेकोरेट करने के लिए

मैंगो ओरियो शेक बनाने की आसान रेसिपी

  • मैंगो ओरियो शेक बनाने सबसे पहले पके हुए आम को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद उसका छिलका हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. जब आप मीठे और रसीले आमों का इस्तेमाल करते हैं तो इस शेक का स्वाद ज्यादा और भी अच्छा निकलकर आता है.
  • अब एक मिक्सर जार में आम के टुकड़े, ओरियो बिस्किट, ठंडा दूध, वनीला आइसक्रीम और चीनी डालें. अगर आप ज्यादा ठंडा शेक पसंद करते हैं तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं.
  • अब इन सभी चीजों को 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि शेक पूरी तरह स्मूद और क्रीमी बन जाए. इस बात का ख्याल रखें कि ओरियो बिस्किट और आम अच्छी तरह मिक्स हो जाने चाहिए.
  • इसके बाद सर्विंग ग्लास के अंदर थोड़ा चॉकलेट सिरप डालें. इससे शेक देखने में और भी अट्रैक्टिव लगेगा. अब इस तैयार शेक को ग्लास में डाल दें.
  • लास्ट में ऊपर से व्हिप्ड क्रीम डालें और आधा ओरियो बिस्किट क्रश करके डेकोरेट करें. आप अगर चाहें तो आम के छोटे टुकड़े भी ऊपर डाल सकते हैं.

स्वाद बढ़ाने के लिए स्पेशल टिप्स

अगर आप ज्यादा क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं तो इसके लिए आपको फुल क्रीम मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा अगर आम पहले से ही काफी ज्यादा मीठा है तो आपको ऊपर से चीनी डालने की जरूरत बिलकुल भी नहीं है. शेक में चॉकलेटी फ्लेवर को बढ़ाने के लिए आप थोड़ा कोको पाउडर भी मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी

The post आम और ओरियो के इस कॉम्बिनेशन के सामने फेल है आइसक्रीम, घर पर ऐसे बनाएं बच्चों की फेवरेट शेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top