Lord Krishna Names for Baby Boy: घर में नन्हे मेहमान के आने के बाद सबसे खास कामों में से एक होता है उसके लिए नाम चुनना. अगर आप चाहते हैं कि शिशु का नाम भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा हो, लेकिन सुनने में बहुत पुराना न लगे, तो कान्हा के कई नाम ऐसे हैं जो आज भी बेहद खूबसूरत लगते हैं. श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा, बुद्धि और चंचलता के लिए जाना जाता है. उनके इन्हीं गुणों से जुड़े नाम शिशु के लिए खास पहचान बन सकते हैं. यहां देखिए श्रीकृष्ण के 30 ऐसे नाम, जो पारंपरिक होने के साथ आज के समय में भी अच्छे लगते हैं.
श्रीकृष्ण के इन नामों में है भक्ति के साथ मॉडर्न टच
कृष्ण – भगवान श्रीकृष्ण का नाम
केशव – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम
माधव – श्रीकृष्ण का एक नाम
मोहन – मन को मोह लेने वाले
कान्हा – श्रीकृष्ण का प्यारा नाम
श्याम – श्रीकृष्ण का नाम
मुकुंद – मोक्ष देने वाले
अच्युत – अविनाशी भगवान
गोविंद – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम
हरि – दुखों को हरने वाले
मुरारी – श्रीकृष्ण का एक नाम
माधुसूदन – मधु असुर का वध करने वाले
दामोदर – श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध नाम
गिरिधर – गोवर्धन पर्वत धारण करने वाले
नंदन – आनंद देने वाले, नंद से जुड़ा नाम
नंदलाल – नंद बाबा के पुत्र
यदुनंदन – यदुवंश के प्रिय
वासु – वासुदेव से जुड़ा नाम
वासुदेव – वसुदेव के पुत्र
देव – दिव्य और ईश्वर से जुड़ा नाम
ईश – भगवान और स्वामी
ईशान – भगवान का एक नाम
अंश – ईश्वर का हिस्सा
अंशुमान – प्रकाशमान और तेजस्वी
आद्विक – अद्वितीय और अनोखा
अनंत – जिसका कोई अंत न हो
अनिरुद्ध – श्रीकृष्ण के पौत्र का नाम
प्रद्युम्न – अत्यंत शक्तिशाली
सात्विक – पवित्र और शांत स्वभाव वाला
दक्ष – कुशल और योग्य
यह भी पढ़ें: नन्हे बेटे से प्यारी बिटिया तक, इन क्यूट निकनेम से दें प्यार भरा नाम
The post कृष्ण जी के इन नामों में है अलग ही चार्म, अपने लाडले बेटे के लिए चुनें इनमें से कोई एक appeared first on Naya Vichar.