Hot News

केरल चुनाव नतीजों से पहले नेताओं का दावा- हमारी जीत पक्की

Kerala Assembly Elections Result : केरल में अलग-अलग पार्टियों के नेता और उम्मीदवार 4 मई को आने वाले चुनाव नतीजों से पहले ही अपनी जीत को लेकर काफी भरोसे में नजर आ रहे हैं. 140 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 9 अप्रैल को हो चुकी है.

पूरे केरल में एलडीएफ को शानदार जीत मिलेगी : रियास

केरल के मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाले एलडीएफ की स्थिति काफी मजबूत है. उन्होंने बताया कि कोझिकोड जिला के बेपोर सीट पर भी उन्हें आसान जीत की उम्मीद है, जहां उनका मुकाबला यूडीएफ समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पी वी अनवर से है. रियास का कहना है कि सिर्फ बेपोर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में एलडीएफ शानदार जीत दर्ज करेगा.

नतीजे आने के बाद ही रिएक्शन दूंगा : वी डी सतीशन

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन रविवार (3 मई) को अपने क्षेत्र उत्तर परवूर में थे. उन्होंने इस मुद्दे पर अभी कुछ भी कहने से मना कर दिया और साफ कहा कि नतीजे आने के बाद ही वह अपनी प्रतिक्रिया देंगे.

एनडीए के लिए समर्थन बढ़ रहा है : वी मुरलीधरन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि मतदाताओं की प्रतिक्रिया से पता चलता है कि बीजेपी नीत एनडीए के लिए समर्थन बढ़ रहा है. मुरलीधरन ने कझाकूटम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है. मुरलीधरन का मुकाबला माकपा के मौजूदा विधायक के. सुरेंद्रन और कांग्रेस उम्मीदवार टी शरतचंद्र प्रसाद से है. उन्होंने कहा कि हालांकि शुरू में यह मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद थी, लेकिन बाद में यह एलडीएफ और एनडीए के बीच की लड़ाई में बदल गया. इस निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी का पलड़ा साफ तौर पर भारी है.

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कौन जीतेगा केरल? त्रिकोणीय है मुकाबला

यूडीएफ चुनाव में विजयी होगा : रमेश चेन्निथला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि यूडीएफ चुनाव में विजयी होगा. उन्होंने कहा कि हमारा आकलन है कि कांग्रेस नीत यूडीएफ विजयी होगा. अरनमुला से चुनाव लड़े वरिष्ठ बीजेपी नेता कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि पार्टी को इस सीट पर जीत का पूरा भरोसा है. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को राज्य में अपना खाता खुलने की उम्मीद है. वट्टियूरकावु से उम्मीदवार कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें जीत का भरोसा है.

The post केरल चुनाव नतीजों से पहले नेताओं का दावा- हमारी जीत पक्की appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top