Hot News

खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर की कोचिंग सेंटर पर बवाल से जुड़ा नया वीडियो आ गया है. 2 जून की रात लगभग 10 बजे कोचिंग सेंटर पर जमकर बवाल हुआ था. इस मामले से जुड़े नए वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बॉडीगार्ड फायरिंग कर रहा है.

38 सेकंड के वीडियो में यह देखा गया कि कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ लोग मौजूद हैं. इस बीच एक शख्स बंदूक को लोड करता है और फायरिंग कर देता है. जानकारी के मुताबिक, फायरिंग कर रहा शख्स खान सर का बॉडीगार्ड ही बताया जा रहा है. लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.

खान सर फायरिंग की कही थी बात फिर मुकरे

मंगलवार की रात खान सर की कोचिंग में घुसकर मारपीट हुई. हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ भी की. इस हमले के बाद खान सर ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा था, कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया. उन्होंने गोलीबारी का दावा भी किया था. लेकिन, बाद में खान सर अपने बयान से पलट गए.

फायरिंग को लेकर खान सर ने कहा, उस समय माहौल तनावपूर्ण था, कोई भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी. उन्होंने कहा था कि गार्ड ने जैसा बताया वही मैंने भी बोल दिया. खान सर ने आगे बताया कि गार्ड बुरी तरह से घायल है. उसका सर फोड़ दिया गया है. इस घटना को लेकर पुलिस की माने तो, मारपीट और तोड़फोड़ हुई, लेकिन गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई.

मामले में तीन को किया गया गिरफ्तार

खान सर की कोचिंग पर बवाल और हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के साथ उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया गया है. रौशन आनंद पर ही साजिश के तहत हमले का आरोप लगाया गया था. रौशन आनंद ने भी फायरिंग की बात को गलत बताया था. जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तब उन्होंने कहा था, घटना वाली रात कोई गोलीबारी नहीं हुई थी. गोलीबारी और उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है.

मामले की जांच कर रही पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. साथ ही मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और अन्य सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी. इस बीच नया वीडियो सामने आया, जिसे लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जांच में क्या खुलासा होता है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: खान सर की कोचिंग को बम से उड़ाने की धमकी, FIR कॉपी में खुलासा, रौशन आनंद पर लगी ये 7 गंभीर धाराएं

The post खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करते दिखे बॉडीगार्ड, बवाल का नया वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top