चिनिया से महमूद अंसारी की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने कांड संख्या-58/14 के आरोपी संजय मलार उर्फ संजू मलार को उसके गुप्त ठिकाने से धर दबोचा. वह पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की खूर्द (छोटकी) गांव का निवासी है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी का मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय मलार के विरुद्ध चिनिया थाने में 8 सितंबर 2014 को हिंदुस्तानीय दंड संहिता की धारा 498(A) (दहेज प्रताड़ना) और 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था.
पहचान बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा
चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने बताया कि आरोपी बहुत चालाकी से बार-बार अपनी पहचान और जगह बदलकर करीब 10 साल से ज्यादा समय तक पुलिस से बचता रहा. उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी किया गया था.
यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद
यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!
The post गढ़वा में 12 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा appeared first on Naya Vichar.

