गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले से चोरी की घटना सामने आई है. गढ़वा के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बेलहारा गांव स्थित पैतृक आवास को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है. मंगलवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और जमकर उत्पात मचाया. सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की भनक लगी, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
खाली घर का उठाया फायदा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था. घर खाली होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ा और भीतर घुस गए. चोरों ने घर के कमरों में रखे सामान को पूरी तरह तितर-बितर कर दिया है. फिलहाल नुकसान के सटीक आकलन की प्रक्रिया जारी है
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा सदर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
क्या कहते हैं एसपी
एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि विधायक के पैतृक आवास में चोरी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम को मौके पर भेजा गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में कोई सदस्य नहीं रहता था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया. घर का ताला टूटा पाया गया है और सामान बिखरा हुआ है. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बताया गया कि पुलिस अब आसपास के इलाकों में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. क्षेत्र के लोगों ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठाए हैं.
यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर
The post गढ़वा: विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में चोरी, घर का ताला तोड़कर घुसे चोर appeared first on Naya Vichar.

