Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में जब हम घर से बाहर रहते हैं तो अक्सर यह सोचते रहते हैं कि कब काम खत्म होगा और घर लौटकर जाने का मौका मिलेगा. तेज धूप, लगातार बहती गर्म हवाएं और बहते हुए पसीने की वजह से ऐसा लगता है कि घर पहुंचते ही एक ग्लास ठंडा पानी पी लें या फिर एसी के नीचे जाकर लेट जाएं. ज्यादातर लोग ऐसा करते भी हैं. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आज की यह आर्टिकल आपकी आंखें खोल देने वाली हो सकती है. बता दें कुछ ऐसी आदतें हैं जिन्हें अगर आप घर वापस आने के बाद सुधारते नहीं हैं तो आपकी सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है. कई बार आपकी इन आदतों की वजह से आपको सर्दी-जुकाम, सिरदर्द, कमजोरी और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. आपके साथ ऐसा कुछ न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गर्मी में बाहर से आने के बाद कभी नहीं करना चाहिए. तो चलिए इन कामों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
तुरंत ठंडा पानी पीने की न करें गलती
जब आप तेज धूप से होकर घर वापस आते हैं तो आपका शरीर भी अंदर से काफी ज्यादा गर्म हो चुका होता है. ऐसे में आपको कभी भी फ्रिज से निकालकर ठंडा पानी पीने की गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपके गले और पेट पर पड़ सकता है. इसकी वजह से आपका गला खरान हो जाता है, खांसी होने लगती है और कई बार पेट दर्द जैसी प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं. बाहर से आने के बाद कम से कम 10 मिनट इंतजार करें और उसके बाद ही नॉर्मल या फिर ठंडा पानी पीएं.
ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे
घर आते ही तुरंत एसी या कूलर के सामने बैठना
बाहर की गर्मी से परेशान होकर जब हम घर वापस आते हैं तो तुरंत ही एसी या फिर कूलर के सामने बैठ जाते हैं. आपको गलती से भी ऐसा नहीं करना चाहिए. बाहर से आने के बाद आपका शरीर काफी गर्म होता है और जब उसे अचानक ठंडी हवा मिलती है, तो शरीर का टेम्परेचर भी काफी तेजी से बदल जाता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको सिरदर्द, बदन दर्द और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आपके लिए सबसे बेहतर होगा कि आप एसी या कूलर के सामने बैठने से पहले कुछ देर नॉर्मल टेम्परेचर में बैठें और शरीर को शांत होने का मौका भी दें.
पसीने में तुरंत नहाना भी सही नहीं
आपको कभी भी बहुत ज्याद पसीने में भीगने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाना नहीं चाहिए. यह आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकता है. अगर आप पसीने से भीगने के तुरंत बाद ही ठंडे पानी से नहा लेते हैं तो इसका सीधा असर आपके शरीर के नसों पर पड़ता है. इसकी वजह से आपको कमजोरी या फिर चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम से जूझना पड़ सकता है. जब आप बाहर से आएं तो सबसे पहले अपने पसीने को सूखने दें और शरीर को थोड़ा सा नॉर्मल होने का भी मौका दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से नहाएं.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
तुरंत हैवी और फ्राइड चीजें खाने से बचें
जब आप धूप और गर्मी से घर वापस आते हैं तो आपका शरीर पहले से ही काफी ज्यादा थका हुआ होता है. ऐसे में आपको कभी भी घर आते ही बहुत ही ज्यादा हैवी, स्पाइसी या फिर फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए. अगर आप ऐसी कोई चीज खा लेते हैं तो आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है. इसके अलावा आपको गैस, अपच और आलस भी महसूस हो सकता है. आपके लिए बेहतर होगा कि घर वापस आने के बाद आप सबसे पहले नींबू पानी, छाछ या किसी हल्के फल का सेवन करें और उसके थोड़ी देर बाद कुछ और खाएं.
गीले और पसीने वाले कपड़ों में ज्यादा देर न रहें
गर्मियों में जब हम घर से बाहर निकलते हैं तो अक्सर पसीने से पूरी तरह से भीग जाते हैं. अगर आप लंबे समय तक इन्हीं भीगे हुए कपड़ों में रह जाते हैं, तो इसकी वजह से भी आपको कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं. पसीने से भीगे हुए कपड़ों में रहने की वजह से आपको खुजली, स्किन में लाल दाने और फंगल इन्फेक्शन जैसी प्रॉब्लम्स काफी आसानी से हो सकती हैं. अगर आप कहीं बाहर से आएं है और पसीने से पूरी तरह से भीग चुके हैं तो आपको सबसे पहले सूखे हुए कपड़े पहन लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्या आपका दिमाग भी हर समय रहता है परेशान? अपनाएं ये 5 आदतें, स्ट्रेस होगा कम और मन को मिलेगा सुकून
The post गर्मियों में घर लौटते ही करते हैं ये 5 काम? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान appeared first on Naya Vichar.

