Hot News

छात्र आंदोलन की बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- युवाओं को डिक्टेशन नहीं डिस्कशन की जरूरत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत ने कहा है कि आज की युवा पीढ़ी दिशाहीन नहीं है. उन्हें समझने के लिए डिक्टेशन देने यानी आदेश देने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनके साथ डिस्कशन करने की जरूरत है. उन्हें गुमराह या दिशाहीन समझना सही नहीं होगा. संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली की सड़कों पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके प्रदर्शन का असर यह है कि प्रशासन उनसे बातचीत कर रही है.

युवाओं को मार्गदर्शन की जरूरत

मोहन भागवत ने विश्व मांगल्य सभा में कहा कि आज के युवाओं को सही गाइडेंस की जरूरत है. उन्होंने पीढ़ियों के बीच आ रहे अंतर को समझने की जरूरत और उसे भरने पर बात की. उन्होंने कहा कि जब हम छोटे थे, तो बात मानने का जमाना था. अब ऐसा नहीं है.

आज की युवा पीढ़ी सवाल पूछने में ज़्यादा दिलचस्पी रखती है, जिससे माता-पिता और बड़ों के लिए उनसे जुड़ना जरूरी हो गया है. मोहन भागवत ने परिवारों में बातचीत की कम होती जगह पर भी चिंता जताई.

युवाओं को समय देना और उनसे बातचीत करनी होगी

मोहन भागवत ने कहा कि नई पीढ़ी सवाल बहुत पूछती है. हमें उन्हें वजह समझानी होगी. हमें उन्हें बहुत प्यार देना होगा. हमें उनके साथ समय बिताना होगा. हमें उनसे बातचीत करनी होगी, ताकि हम उन्हें समझ पाएं और वे हमारी बात को समझें. भागवत ने कहा, हमें नई पीढ़ी को अपनेपन का एहसास दिलाने की जरूरत है. हमें कम्युनिकेट करने की जरूरत है. हुक्म नहीं, बल्कि डिस्कशन. ऑर्डर नहीं, बल्कि आम सहमति बनानी होगी.

ये भी पढ़ें : आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

The post छात्र आंदोलन की बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- युवाओं को डिक्टेशन नहीं डिस्कशन की जरूरत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top