Hot News

छोटे शहर की बड़ी सोच : बेटर इनसाइट्स को मिला Entrepreneur India Award 2025

Entrepreneur India Award 2025 | जयपुर/हज़ारीबाग : सपनों की कोई सीमा नहीं होती. इसे साबित कर दिया है Better Insights की निदेशक पूजा कपूर और संस्थापक गौतम कोली ने. जयपुर से शुरू हुई इस डिजिटल मार्केटिंग कंपनी को हाल ही में Entrepreneur India Awards 2025 में Digital Marketing Startup of the Year का सम्मान मिला है.

छोटे-मंझोले व्यवसाय को सशक्त बनाना बेटर इनसाइट्स का उद्देश्य

Better Insights का उद्देश्य है, छोटे और मंझोले व्यवसायों (SMEs/MSMEs) को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना. सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह यात्रा आज सैकड़ों उद्यमों को AI-आधारित रणनीतियों और स्मार्ट मार्केटिंग समाधान देकर आगे बढ़ा रही है.

Entrepreneur India Award 2025 better insights Puja Kapoor
हजारीबाग की रहने वाली हैं पूजा कपूर.

हजारीबाग की पूजा कपूर ने बताया अपना सपना

हजारीबाग (झारखंड) से आने वाली पूजा कपूर कहती हैं, ‘हमारा सपना है कि हिंदुस्तान का हर छोटा व्यवसाय डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बनाये. बड़े शहर की नहीं, बड़ी सोच की जरूरत होती है.’

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौतम कोली बोले- हर बिजनेस का होना चाहिए अपना विजन

वहीं, संस्थापक गौतम कोली का मानना है, ‘हर बिजनेस का एक विजन होना चाहिए, जहां वो अपने साथ दूसरों के लिए भी कुछ अच्छा काम करना चाहे.’ Better Insights की कहानी उन सभी उद्यमियों के लिए प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से उठकर कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं.

पूजा बोलीं- हर व्यवसाय डिजिटल बराबरी का हकदार

पूजा कपूर कहतीं हैं कि यह केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक सोच है कि हिंदुस्तान का हर व्यवसाय डिजिटल बराबरी का हकदार है. यह जीत हमारी टीम की है और उन सभी की भी, जो सपने देखने की हिम्मत रखते हैं.

इसे भी पढ़ें

कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रांची में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, 4 हथियारबंद गिरफ्तार

हजारीबाग से 2 नवंबर को शुरू होगा कुड़मी आंदोलन, रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली 11 जनवरी को

The post छोटे शहर की बड़ी सोच : बेटर इनसाइट्स को मिला Entrepreneur India Award 2025 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top