Hot News

जामताड़ा : एंबुलेंस सेवा फेल, ट्रैक्टर से अस्पताल पहुंचे मरीज की इलाज के दौरान मौत

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट 

Jamtara News: स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक संवेदनहीनता की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है. समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने के कारण एक गंभीर मरीज को ट्रैक्टर पर खटिया लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनी आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

क्या है पूरा मामला? 

मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत शहरबेड़ा गांव का है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार 12 जून की रात को मोनू टुडू की अचानक तबीयत बिगड़ गई. हालत गंभीर होने पर परिजनों ने प्रशासनी 108 एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि कई बार कॉल करने और मदद की गुहार लगाने के बावजूद एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंची.

ट्रैक्टर से अस्पताल पहुंचाने के बावजूद मरीज की मौत

जब कोई प्रशासनी सहायता नहीं मिली तो परिजनों और ग्रामीणों ने खुद मरीज को अस्पताल पहुंचाने का निर्णय लिया. गांव में उपलब्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खटिया रखकर मोनू टुडू को लिटाया गया और किसी तरह जामताड़ा सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही मोनू टुडू की मौत हो गई.

सिविल सर्जन ने जांच के दिए आदेश, एंबुलेंस कॉल की होगी जांच

मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कहां से चूक हुई है, मामले का जांच किया जाएगा, साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि परिजन द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन किया था या नहीं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम: बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोध में सेल प्रबंधन का पुतला दहन करेगी संयुक्त यूनियन

The post जामताड़ा : एंबुलेंस सेवा फेल, ट्रैक्टर से अस्पताल पहुंचे मरीज की इलाज के दौरान मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top