Jharkhand Weather: झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है.
4-5 जून का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून 2026 को राज्य के पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज-चमक और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 5 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
बढ़ सकता है तापमान
राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में पांच जून तक आंशिक बादल छाये रहने और गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है. वहीं, 6 और 7 जून को बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें…
JTET में भोजपुरी-मगही पर रार: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खोला मोर्चा, दिया ये तर्क
रांची के बहुबाजार-सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाई ओवर का काम सिर्फ 37%, 14 जून को खत्म हो रही डेडलाइन
The post झारखंड में गरजेंगे बादल, बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना appeared first on Naya Vichar.
