अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और एक ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो आपको एकदम DSLR जैसी पिक्चर क्वालिटी दे, तो फिर Vivo का लेटेस्ट मॉडल Vivo X300 Ultra आपका दिल जीत सकती है. कंपनी ने इसी महीने इसे हिंदुस्तान में लॉन्च किया था और आज से इसकी सेल शुरू हो चुकी है. इस मॉडल की खासियत इसका कैमरा है. रात की रोशनी हो या दूर खड़े किसी चेहरे की डिटेल, Vivo X300 Ultra अपने पावरफुल कैमरा सिस्टम के दम पर हर शॉट को सिनेमैटिक टच देता है.
कीमत, ऑफर्स और उपलब्धता
Vivo X300 Ultra की कीमत ₹1,59,999 है और यह एक ही वेरिएंट 16GB RAM और 512GB में मिलेगा. यह Eclipse Black और Victory Green कलर ऑप्शन में मिलेगा. ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी SBI और Axis बैक कार्ड और UPI पर 16000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.
कंपनी Vivo X300 Ultra को फोटोग्राफर किट के साथ भी पेश किया है. ऐसे में किट के साथ मॉडल की कीमत 2,09,999 रुपये है. इस पर कंपनी UPI से पेमेंट करने पर 21 हजार और SBI कार्ड पर 22 हजार रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.
इसे आज से वीवो के ऑफिशियल साइट के अलावा Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है.
कैमरा सबसे बड़ी खासियत
Vivo X300 Ultra में Zeiss Master Lenses सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 200MP का हाई-रिजोल्यूशन प्राइमरी कैमरा और 200MP APO टेलीफोटो सेंसर शामिल है.
फोन 3.7x ऑप्टिकल जूम और 105x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जिससे दूर मौजूद सब्जेक्ट्स भी काफी डिटेल के साथ कैप्चर किए जा सकते हैं. मॉडल एक्सटर्नल Zeiss टेलीफोटो लेंस को भी सपोर्ट करता है, जो 200mm और 400mm फोकल लेंथ के साथ आता है. इसके साथ मिलने वाला Photographer Kit, जिसमें कैमरा ग्रिप, एक्स्ट्रा बैटरी और अन्य एक्सेसरी शामिल हैं, यूजर्स को लगभग प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देता है.
वीडियो रिकॉर्डिंग भी दमदार
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision सपोर्ट और 10-bit Log वीडियो जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही कई प्रो-लेवल वीडियो टूल्स भी मिलते हैं, जो कंटेंट क्रिएटर्स और मोबाइल फिल्ममेकर्स को ज्यादा कंट्रोल और बेहतर आउटपुट देने में मदद करते हैं.
Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन
- X300 Ultra में 6.82-इंच का 2K ZEISS Master Color डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है.
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो हैवी टास्क और गेमिंग में स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करता है.
- यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है, जिसमें स्मूद इंटरफेस और बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स मिलते हैं.
- फोन में 6600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
- इसके अलावा, बड़ा कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक फोन को ओवरहीट होने से बचाता है.
यह भी पढ़ें: Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट
The post डुअल 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra की सेल शुरू, मिल रहा ₹22000 तक का डिस्काउंट appeared first on Naya Vichar.

