Hot News

तीसरे स्थान से नीचे पहुंचा BHU, IIRF 2026 में कम हुआ विश्वविद्यालय का दबदबा

BHU IIRF Ranking 2026: देश के फेमस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) Ranking 2026 जारी कर दी गई है. इस साल इंजीनियरिंग संस्थानों में IIT Bombay ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि यूनिवर्सिटी कैटेगरी में JNU टॉप पर है. वहीं BHU ने भी यूनिवर्सिटी कैटेगरी में टॉप 10 में जगह बनाई है. लेकिन पिछले साल की तुलना में इस साल BHU की रैंक पिछड़ गई.

2025 की तुलना में घटी BHU की रैंकिंग

इस बार की रैंकिंग में Banaras Hindu University को झटका लगा है. वर्ष 2025 की IIRF रैंकिंग में यूनिवर्सिटी कैटेगरी में BHU तीसरे स्थान पर था, लेकिन 2026 की रैंकिंग में यह दो स्टेप नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. इससे देश की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में BHU का दबदबा कुछ कम होता दिखाई दे रहा है.

2025 टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट (PC-IIRF Ranking ऑफिशियल वेबसाइट)
2025 टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट (PC-IIRF Ranking ऑफिशियल वेबसाइट)

IIRF Ranking 2026: टॉप 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

रैंक विश्वविद्यालय
1 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
2 दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
3 जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
4 हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH)
5 बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
6 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU)
7 केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान (CURAJ)
8 केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब (CUP)
9 केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश
10 इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक

BHU में कौन-कौन से यूजी कोर्स मिलते हैं?

BHU में CUET UG स्कोर के आधार पर कई तरह के यूजी कोर्स मिलते हैं, जिनमें BA (Hons) Social Sciences, BCom (Hons), BSc (Hons), BSc Agriculture, BA LLB (इंटीग्रेटेड), BFA, BPA, BVoc और शास्त्री (ऑनर्स) आदि. BHU में साइंस से लेकर कला जगत तक कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

BHU में एडमिशन कैसे मिलता है?

BHU में कई यूजी कोर्सेज में एडमिशन CUET UG के जरिए होता है. छात्रों को सबसे पहले CUET UG परीक्षा देनी होती है और संबंधित कोर्स के लिए निर्धारित विषयों का चयन करना होता है. CUET रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को BHU के एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद मेरिट, सीट उपलब्धता और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर सीट आवंटन किया जाता है.

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग में IIT Bombay का दबदबा, यूनिवर्सिटी में JNU आगे, देखें IIRF रैंकिंग की पूरी लिस्ट

The post तीसरे स्थान से नीचे पहुंचा BHU, IIRF 2026 में कम हुआ विश्वविद्यालय का दबदबा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top