Delhi fire incident : दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में आग लगने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि आग लगने की घटना में लोगों की मौत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं. अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहे हैं.
पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
The loss of lives due to a fire incident in Malviya Nagar, Delhi is tragic. My condolences to those who have lost their loved ones. Wishing a speedy recovery to the injured. Authorities are providing all possible assistance to those affected.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 3, 2026
पीएमओ के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में यह कहा गया है कि प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे. बुधवार सुबह 8:48 बजे के करीब मालवीय नगर इलाके के एक रेस्टोरेंट में आग लगी, जिसमें अबतक 21 लोगों की मौत हो चुकी है.
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
Union Home Minister Amit Shah condoles the loss of lives in the Malviya Nagar fire
He says, “The local administration is engaged in relief and rescue operations. My condolences are with those who have lost their loved ones in this heart-wrenching tragedy. May God grant strength… pic.twitter.com/vYTpRhNzPl
— ANI (@ANI) June 3, 2026
दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखे पोस्ट में कहा है कि आग लगने की यह घटना बहुत ही दुखद है. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. अधिकारी बचाव कार्य में जुटे हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
ये भी पढ़ें : दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
The post दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी भीषण आग पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक appeared first on Naya Vichar.
