Delhi Malviya Nagar Fire: मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide) और BNS की अन्य संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है.
पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
दिल्ली पुलिस ने बताया- होटल के मालिक की पहचान लोकेश बजाज के रूप में हुई है. सूत्रों के अनुसार, होटल के संचालन में तीन साझेदार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन साझेदारों के दिल्ली में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी हैं. पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां होटल के ओनरशिप, संचालन और सुरक्षा मानकों से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है.
#UPDATE | Delhi Police has registered an FIR under the culpable homicide section and other relevant sections of BNS in the Malviya Nagar restaurant fire incident. https://t.co/GNAwAmXyfg
— ANI (@ANI) June 3, 2026
मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल
पुलिस ने बताया मृतकों में कई विदेशी नागरिक हैं, जिनमें मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी शामिल हैं.
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
पुलिस अधिकारी ने बताया- मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायल गंभीर हालत में हैं. निकाले गए लोगों में उन मरीजों के रिश्तेदार भी शामिल हैं जिनका इलाज पास के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.
आग सुबह लगभग 8.30 बजे लगी
आग सुबह लगभग 8.30 बजे पास के लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी थी, लेकिन पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि आग होटल की इमारत में लगी थी. दमकल अधिकारी ए के मलिक के अनुसार, इमारत में एक तहखाना, बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें हैं. बेसमेंट में रेस्तरां चल रहा था, जबकि इमारत के बाकी हिस्से का इस्तेमाल होटल के रूप में किया जा रहा था. होटल में केवल एक ही प्रवेश-निकास द्वार था. 40 से अधिक लोगों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां 21 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.
आग लगने से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा
आग लगने से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा. मलबा, कांच के टुकड़े और जली हुई सामग्री चारों ओर बिखरी पड़ी थी. घटनास्थल के पास भारी भीड़ जमा हो गई. अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी तथा बचाव अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात का मार्ग बदल दिया.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी भीषण आग पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक
The post दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत appeared first on Naya Vichar.
