मुख्य बातें
Bengal Tiger : कोलकाता/कुलताली: दक्षिण 24 परगना के सुंदरवन में बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) के हमले में एक स्त्री की जान चली गई. वह नदी में केकड़े पकड़ने गई थी, लेकिन बाघ के पंजों ने 35 वर्षीय बंदना दास की जान ले ली. यह घटना बुधवार दोपहर बाद की है. बंदना दास के असहाय पति ने इस दुखद घटना को अपनी आंखों से देखा है. समाचार मिलते ही कुलतली पुलिस स्टेशन ने अस्पताल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हादसा के वक्त खाना बना रही थी बंदना
वंदना का घर कुलतली ब्लॉक के गुरगुरिया-भुवनेश्वरी ग्राम पंचायत के गौरेर चक गांव में है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 12 जून को वंदना और उनके पति जयनगर घाट से सुंदरवन में कलास शिविर के पास स्थित फुलबारी जंगल के लिए एक छोटी नाव से निकले थे. वे नदी में केकड़े और मछली पकड़ने गए थे. जब वंदना नाव में खाना बना रही थीं, तभी अचानक जंगल से एक रॉयल बंगाल टाइगर उन पर झपटा.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाघ ने सीधा गर्दन पर मारा झपट्टा
बंदना के पति ने पुलिस को बताया कि बाघ ने बंदना की गर्दन पर काट लिया और उन्हें घसीटकर घने जंगल में ले जाने की कोशिश की. अपनी पत्नी की भयावह हालत अपनी आँखों के सामने देखकर उसका पति चीखने लगा. बाघ ने उसे जंगली जानवर समझकर खून से लथपथ वंदना को छोड़ दिया और घने जंगल में भाग गया. उसे गंभीर हालत में जयनगर-कुलतली ब्लॉक ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्त्री को मृत घोषित कर दिया.
Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे
The post नाव पर खाना पका रही थी स्त्री, पीछे से कूद पड़ा रॉयल बंगाल टाइगर, सुंदरवन में बड़ा हादसा appeared first on Naya Vichar.

