Hot News

पटना में खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर कर रहे नारेबाजी, पुलिस की अपील- बहकावे में न आएं

Khan Sir Coaching Attack: पटना में फायरिंग विवाद को लेकर खान सर के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद मामला अब सड़कों तक पहुंच गया है. उनके कोचिंग सेंटर के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए हैं समर्थन में प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कोचिंग के आसपास का इलाका छात्रों की भीड़ से भर गया है. जबकि पुलिस और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह समाचार सामने आते ही छात्रों में हलचल तेज हो गई. देखते ही देखते सैकड़ों छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंच गए और समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी.

FIR के बाद बढ़ा छात्रों का आक्रोश

दरअसल, कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई गार्ड्स के बयान के आधार पर की गई है. जैसे ही FIR की समाचार छात्रों तक पहुंची, बड़ी संख्या में छात्र समर्थन में बाहर निकल आए. छात्रों का कहना है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आने से पहले किसी को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए.

पुलिस की अपील के बावजूद जुटी भीड़

इधर पुलिस ने छात्रों से किसी के बहकावे में नहीं आने और शांति बनाए रखने की अपील की है. इसके बावजूद कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. स्थिति को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड में है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

खान सर बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग

विवाद के बीच खान सर ने कहा है कि उन्हें FIR की आधिकारिक जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे. खान सर का दावा है कि उनके गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

2 जून की घटना से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला 2 जून की रात हुए हमले से जुड़ा है. आरोप है कि कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पर हमला किया, गार्ड के साथ मारपीट की और परिसर में हंगामा किया. इसके बाद गार्ड्स द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया और अब मामले में खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया है.

Also Read: ‘खड़े होकर क्या कर रहे, गोली चलाओ’, खान सर के आदेश पर बॉडीगार्ड्स ने दागी गोलियां, FIR कॉपी में क्या-क्या

The post पटना में खान सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर कर रहे नारेबाजी, पुलिस की अपील- बहकावे में न आएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top