आज मार्केट में दो नये स्मार्टफोन Vivo T5 Pro और OPPO F33 Series लॉन्च होने वाले हैं. दोनों ही फोन लेटेस्ट फीचर्स, दमदार कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ आ रहे हैं. दोनों ही मॉडल्स मिड रेंज प्राइस सेगमेंट (25 से 45 हजार) की रेंज में आ सकते हैं. ऐसे में आपको गेमिंग, मल्टी टास्किंग या फोटोग्राफी के लिए नया फोन चाहिए, तो ओप्पो और वीवो के नये मॉडल्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनमें क्या फीचर्स मिलने वाले हैं.
Vivo T5 Pro: बैटरी और परफॉर्मेंस पर फोकस
Vivo T5 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा. साथ ही यह फोन 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा और इसमें Game Load Optimisation Algorithm व 4D Game Vibration जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे. ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें वापर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जो CPU का तापमान करीब 15 डिग्री तक कम कर सकता है. Vivo T5 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. यह स्मार्टफोन Cosmic Black और Glacier Blue कलर में आएगा. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा रहेगा, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं.
OPPO F33 Series: सेल्फी और कैमरा लवर्स के लिए खास
OPPO F33 Series में दो स्मार्टफोन्स OPPO F33 और F33 Pro शामिल हैं. ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल आए Oppo F31 और Oppo F31 Pro के सक्सेसर होंगे. दोनों स्मार्टफोन्स में IP69K रेटिंग दी गई है, यानी ये दोनों मॉडल्स धूल और तेज पानी की बौछार से भी सुरक्षित रहेंगे. दोनों स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज में करीब 1 घंटे WhatsApp कॉलिंग और 1.6 घंटे Instagram इस्तेमाल किया जा सकता है. Oppo F33 और F33 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है. इनमें AI बेस्ड कैमरा फीचर्स जैसे AI Groupfie Expert, AI Portrait Glow और Dual-View Video मिलेंगे.
यह भी पढें: Oppo Find X9 Ultra: आ रहा कैमरा फोन डिजाइन का नया मास्टरपीस, देखिए क्या है कमाल
The post बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ आज लॉन्च होंगे Vivo-OPPO के नए फोन appeared first on Naya Vichar.

