Hot News

बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ऐसे सजाएं कान्हा जी का झूला, देखकर खुश हो जाएंगे सभी

Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी आते ही घर में नन्हे कान्हा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कोई उनके लिए नए कपड़े तैयार करता है, तो कोई सुंदर सा झूला सजाने में जुट जाता है. इस बार 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी, ऐसे में अगर आप भी कान्हा के झूले को खास लुक देना चाहती हैं, तो ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. घर में रखी चुनरी, फूल, मोर पंख और छोटी लाइट्स से ही प्यारा सा झूला सजाया जा सकता है. खास बात यह है कि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इसे बाकी सजावट से बिल्कुल अलग भी बना सकती हैं.

फूलों से करें कान्हा के झूले की खूबसूरत सजावट

पुरानी चुनरी से बनाएं झूले का बैकग्राउंड, PC – AI

घर में रखी कोई सुंदर चुनरी या दुपट्टा इस काम आ सकता है. इसे झूले के पीछे इस तरह लगाएं कि वह एक छोटे से बैकड्रॉप जैसा दिखे. पीले, नीले, गुलाबी या लाल रंग की चुनरी कान्हा की थीम के साथ अच्छी लगेगी. इसके किनारे पर छोटी लाइट लगाकर आप पूरे बैकग्राउंड को और सुंदर बना सकती हैं.

मोर पंख से मिलेगा कृष्ण वाला टच

छोटी लाइट्स से बनाएं Cozy सा सेटअप, PC – AI

अगर घर में फेयरी लाइट्स पहले से हैं, तो उन्हें दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं. झूले के पीछे या आसपास हल्के से लपेट दें. बहुत तेज रोशनी लगाने के बजाय हल्की लाइट रखें. इससे कान्हा का झूला रात में ज्यादा प्यारा दिखेगा और फोटो भी अच्छी आएगी.

मटकी से बनाएं छोटा सा कृष्ण कॉर्नर

फूलों से सजी हुई लकड़ी की छोटी टोकरी , PC – AI

अगर घर में कोई छोटी टोकरी या लकड़ी का बॉक्स रखा है, तो उसे भी डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अंदर कपड़ा बिछाकर फूल और छोटी सजावटी चीजें रखें. इसे कान्हा के झूले के पास रखने से पूरा सेटअप थोड़ा ज्यादा भरा-भरा और खूबसूरत लगेगा.

झूले के नीचे रखें छोटा सा गोकुल सेटअप

झूले के नीचे छोटा सा गोकुल सेटअप की हुई सांकेतिक तस्वीर, PC – AI

अगर आपके पास थोड़ी ज्यादा जगह है, तो झूले के नीचे छोटा सा गोकुल जैसा सेटअप बना सकती हैं. इसके लिए हरे रंग का कपड़ा, कुछ छोटे खिलौने, मटकी और फूलों का इस्तेमाल करें. बहुत ज्यादा चीजें रखने के बजाय सिर्फ 3-4 चीजों से छोटा सेटअप तैयार करें. इससे झांकी साफ और सुंदर दिखाई देगी.

इस बार डेकोरेशन में रखें एक Simple Rule

जन्माष्टमी के झूले को सजाते समय हर चीज एक साथ लगाने की जरूरत नहीं है. एक रंग की थीम चुनें और उसी के हिसाब से फूल, कपड़ा और लाइट्स रखें. जैसे पीला + हरा या नीला + सफेद कॉम्बिनेशन काफी सुंदर लग सकता है. इससे कम सामान में भी पूरा सेटअप एक जैसा और खूबसूरत दिखेगा.

यह भी पढ़ें: Janmashtami Simple Mehndi Designs: जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की भक्ति का रंग चढ़ेगा हाथों में, ट्रेंड में हैं ये आसान मेहंदी डिजाइंस

The post बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ऐसे सजाएं कान्हा जी का झूला, देखकर खुश हो जाएंगे सभी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top