Twisha Death Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है. पुलिस ने मौत मामले में एसआईटी का गठन कर लिया है, और जांच जारी है. इस बीच ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के अनुसार 12 मई को ट्विशा का शव कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला था. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ट्विशा शर्मा ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से शादी की थी.
दहेज हत्या और उत्पीड़न का मामला दर्ज
पुलिस ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह, उनके मां और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कश्यप ने बताया कि मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. पुलिस फरार आरोपी समर्थ सिंह की तलाश में जुटी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Twisha Sharma death case | ACP Rajneesh Kashyap Kaul says, “A reward of Rs 10,000 has been announced in the case. Several teams have been deployed to catch the accused Samarth Singh. Correspondence has also been sent to the passport office so… pic.twitter.com/7lPtamBckb
— ANI (@ANI) May 18, 2026
दूसरी बार पोस्टमार्टम की मांग
मृतका के पिता नवनीधि शर्मा ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है. उनका कहना है कि रिपोर्ट और उपलब्ध सबूतों में कई चीजें अलग हैं. उन्होंने कहा कि जब मामला पूरी तरह संदिग्ध है, तब शव सौंपने की जल्दबाजी क्यों की गई. परिवार ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त को लिखित आवेदन भी दिया है और अदालत जाने की बात कही है.
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
ट्विशा की मां रेखा शर्मा ने समर्थ सिंह और उनकी मां की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. परिजनों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने में भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उनका कहना है कि स्त्री पुलिस थाने ने शुरू में जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया था और काफी दबाव के बाद 15 मई की रात मामला दर्ज किया गया. परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समय पर उनकी बेटी की मौत की सूचना नहीं दी और शव को अस्पताल ले जाने की जानकारी भी साझा नहीं की गई.
#WATCH | Bhopal, MP | Twisha Sharma death case | Mother of the deceased, Rekha Sharma says,”We want both (Samarth Singh and his mother) to be arrested. They killed my daughter.” pic.twitter.com/M9qWnPwR53
— ANI (@ANI) May 18, 2026
भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी ट्विशा- परिजन
कटारा हिल्स पुलिस थाना के वरिष्ठ अधिकारी सुनील कुमार दुबे ने कहा कि ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. ट्विशा के रिश्तेदारों ने यह भी दावा किया कि वह मंगलवार रात करीब 10 बजे तक फोन पर उनके संपर्क में थी. ट्विशा के रिश्तेदारों के अनुसार- वह भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी.
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
परिवार ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है. नवनीधि शर्मा का कहना है कि आरोपी परिवार का प्रभाव कई प्रशासनी विभागों तक फैला हुआ है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने स्वतंत्र जांच और बाहरी निगरानी की मांग करते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं दिख रही.
मुख्यमंत्री आवास पहुंचा परिवार
इससे पहले ट्विशा शर्मा के परिजन न्याय की मांग को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के भोपाल स्थित आवास भी गये थे. परिवार ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की.
#WATCH | Bhopal, MP | Family members of Twisha Sharma reached the house of Madhya Pradesh CM Mohan Yadav yesterday
Katara Hills SHO Sunil Kumar Dubey says, “This is unethical because they did not take permission for gherao… We have been saying from day 1 that they must… pic.twitter.com/Ag96h2Nlnh
— ANI (@ANI) May 18, 2026
SIT सभी पहलुओं की करेगी जांच
इस मामले में पुलिस का कहना है कि विशेष जांच दल दहेज उत्पीड़न, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, मौत की परिस्थितियों के साथ-साथ सबूत मिटाने के संभावित प्रयासों सहित कई पहलुओं की जांच करेगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहन अध्ययन किया जा रहा है और अब तक नशीले पदार्थों के सेवन से संबंधित कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पूरे प्रदेश की नजर इस हाई-प्रोफाइल केस पर टिकी हुई है.
The post ‘भोपाल छोड़ नोएडा लौटना चाहती थी ट्विशा…’ क्या SIT जांच से सुलझेगी मौत की गुत्थी appeared first on Naya Vichar.
