Hot News

मतदाता अधिकारों पर हमले के खिलाफ भाकपा माले का गांव-गांव जनजागरूकता अभियान

Nawada Political News: विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को वापस लेने की मांग को लेकर भाकपा माले एक से 31 जुलाई तक अभियान के तहत नवादा के दो दर्जन गांवों में लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया. इसमें पाछिया डीह, खरांट टोला भवानी बिगहा पनसला, रुस्तमपुर, केना, बीबीपुरा, भोलाबिगहा, बरतपुरा नथनपुरा, अमरपुर, जगन्नाथपुर, उड़सा आदि गांव शामिल है. 

गांवों में रात में बैठकें

इन गांवों में रात में बैठकें केंद्र और राज्य प्रशासन द्वारा गरीबों के वोट देने के अधिकार छीनने व नागरिकता समाप्त कर उसके आधिकार से वंचित करने की चल रही साजिश के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है. अपने अधिकार बचाये रखने के लिए आंदोलन में उतरने का आह्वान किया गया. जनसंवाद को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य सुदामा देवी ने कहा भाजपा, जेडीयू गरीबों को वोट देने से वंचित कर उसकी नागरिकता छीनना चाहती है, जो गरीबों को लूटा है, छला है. 

Also Read: झगड़ा देखने गया युवक बना निशाना, गर्दन में लगी गोली

चौतरफा आंदोलन कर रही भाकपा माले

वहीं, लोगों को वोट देने के लिए सिर्फ रखना चाहती है. भाकपा माले इसके खिलाफ चौतरफा आंदोलन कर रही है. मजदूरों को गुलाम बनाने वाली 4 श्रम कोड को खत्म करने, किसान विरोधी तीन कानून को रद्द करने की मांग को लेकर नौ जुलाई को अखिल हिंदुस्तानीय आम हड़ताल को हमारी पार्टी का सक्रिय समर्थन है. जनसंवाद में राजो चौधरी, बच्चू मांझी, अंबिका मांझी, देवसूरज मांझी, संजू देवी, संपतिया देवी, अनिल मांझी प्रमुख रूप से शामिल थे.

The post मतदाता अधिकारों पर हमले के खिलाफ भाकपा माले का गांव-गांव जनजागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top