Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है और कहीं तेज धूप और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने रांची में 28 अप्रैल को गर्जन, व्रजपात, तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार रांची में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ मेघ गर्जन और बारिश होने की भी संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
राज्य के कई हिस्सों में बदला मौसम
इधर, राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम बदला रहा. बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली, जबिक मेदिनीनगर का तापमान फिर 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.
बारिश और आंधी की संभावना
29 अप्रैल को भी रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में बारिश, आंधी और व्रजपात के आसार हैं. वहीं 30 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि रांची समेत पूरे राज्य में तीन मई तक बादल छाए रह सकते हैं. बीच-बीच में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है.
Also Read: गुमला के घाघरा में बड़ी लूट: थाने से 100 मीटर दूर स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने 1 करोड़ का सोना और कैश लूटा
Also Read: हजारीबाग में मातम: जिस घर में गूंजनी थी शहनाई, वहां से उठीं 3 अर्थियां, पुलिस पर लगा गुमराह करने का आरोप
The post रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

