देवघर से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट
Deoghar News, देवघर : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत सोमवार को पूरे परिवार एवं करीब 40 रिश्तेदारों के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया. उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे. दोपहर करीब ढाई बजे मंदिर पहुंचते ही सांसद डॉ निशिकांत दुबे व एसडीएम ने राज्यपाल का स्वागत किया. इसके बाद सुरक्षा घेरे में सभी को बाबा मंदिर कंट्रोल रूम लाया गया.यहां राज्यपाल, उनकी पत्नी एवं दो-तीन संबंधियों को विधिवत गौरी-गणेश की पूजा करायी गयी. वहीं बाकी करीब 40 रिश्तेदारों को प्रशासनिक भवन के ऊपर संकल्प कराने के बाद ओवरब्रिज के रास्ते गर्भगृह में भेजा गया.
राज्यपाल के लेकर अलर्ट था प्रशासन
राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 20 मिनट पहले ही कूपन ब्रिज एवं मंदिर के गर्भगृह को खाली करा लिया गया था.सभी रिश्तेदारों की पूजा के बाद राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं उनकी पत्नी ने एक साथ बाबा बैद्यनाथ की शोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की. इस दौरान सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने भी बाबा की पूजा की. तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल को संकल्प कराया. इसके बाद उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर देश एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की.
Also Read: नया विचार इंपैक्ट: ज्यादा पैसा वसूली मामले में बड़ी कार्रवाई, सील हुआ पेट्रोल पंप सील
राज्यपाल को बाबा मंदिर प्रभारी भेंट किया स्मृति चिन्ह
पूजा-अर्चना के बाद एसडीएम सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह एवं बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया. मौके पर मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार, दारोगा आदित्य फलहारी, रमेश मिश्रा,अभयानंद झा, कुंदन कुमार, पुरोहित नारायण पलिवार, सुनिल बल्लभ झा सहित भारी संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारी मौजूद थे.
Also Read: सेकी बेस कैंप में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, 27 मई को ग्रामसभा में पेश होगा सीएसआर का लेखा-जोखा
The post राज्यपाल का देवघर दौरा: SDM ने भेंट किया स्मृति चिन्ह, बाबा मंदिर में देश के लिए मांगी मन्नत appeared first on Naya Vichar.
