Lalu Family Security: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पहले भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिया. अब उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है. गृह विभाग की बैठक में यह फैसला लिया गया है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है. उन्हें अब बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी.
तेज-तेजस्वी, राजश्री और मीसा की सिक्योरिटी
इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को भी अब सिर्फ एक गार्ड ही मिलेगा. पहले से उन्हें मिल रही वाई कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है. जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बदलाव नहीं किया गया है. उन्हें वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी. साथ ही तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बहन मीसा हिंदुस्तानी की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव को अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे. साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक स्त्री बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा. जबकि मीसा हिंदुस्तानी के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे. इस तरह से लालू फैमिली की सुरक्षा को लेकर सम्राट प्रशासन ने फैसला लिया.
लालू प्रसाद की सुरक्षा में रहेंगे ये सभी
बताया जा रहा है कि गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में पूरी जानकारी दी गई है. जिस तरह लालू फैमिली की सुरक्षा में बदलाव किया गया है, उसके बारे में बिहार के डीजीपी को जानकारी देते हुए संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने लेटर लिखा है. ऐसे में लालू प्रसाद के पास अब बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट रहेंगे.
लालू से ज्यादा राबड़ी देवी के पास सुरक्षा
राबड़ी देवी की बात करें तो, उनके पास बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, HQRT से पायलट, 3 स्त्री बॉडीगार्ड, बुलेट प्रूफ कार, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट रहेंगे. राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में उनकी सिक्योरिटी लालू प्रसाद से ज्यादा है.
Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
The post लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, सम्राट प्रशासन का फैसला appeared first on Naya Vichar.
