Hot News

विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कौन जीतेगा केरल? त्रिकोणीय है मुकाबला

Kerala Assembly Elections Result : मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के मुताबिक मतगणना की पूरी तैयारी हो चुकी है. सोमवार (4 मई) सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी. इसके लिए 43 जगहों पर 140 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं. कुल 15,464 कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिनमें 140 निर्वाचन अधिकारी, 1,340 अतिरिक्त अधिकारी, 4,208 माइक्रो ऑब्जर्वर, 4,208 सुपरवाइजर और 5,563 काउंटिंग असिस्टेंट शामिल हैं.

सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती

मतगणना के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम को अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला जाएगा. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, जो कुल वोटों का करीब 1.36% हिस्सा हैं.

मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. काउंटिंग सेंटरों पर राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां तैनात हैं. अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के बाद किसी भी तरह की हिंसा रोकने के लिए पूरे राज्य में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

यह भी पढ़ें : West Bengal Election Result 2026 LIVE: बंगाल में TMC vs BJP, सीटों की गिनती आज, कौन बना रहा प्रशासन, देखें हर अपडेट

केरल में करीब 79.63% लोगों ने वोट डाला

केरल में बदलते नेतृत्वक माहौल के बीच तीनों गठबंधनों (एलडीएफ,यूडीएफ और एनडीए) के लिए ये नतीजे काफी अहम हैं. यहां कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से करीब 79.63% लोगों ने 9 अप्रैल को 140 सीटों पर वोट डाला. इन सभी सीटों के लिए कुल 883 उम्मीदवार मैदान में थे, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प बन गया है.

The post विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कौन जीतेगा केरल? त्रिकोणीय है मुकाबला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top