Hot News

वृश्चिक राशिफल 07 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा खास, पार्टनर के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 07 Febuary 2026: वृश्चिक (Scorpio)- मंगल की मजबूत स्थिति आपको शासन और सत्ता से लाभ दिलाएगी. आज आपको प्रशासनी काम या अधिकारियों से पूरा सपोर्ट मिलेगा. पार्टनर की मदद से आप बच्चों या छोटे भाई-बहनों की समस्याओं को आसानी से सॉल्व कर लेंगे. परिवार के साथ शाम को अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: मंगल की मजबूत स्थिति और शासन-सत्ता का सपोर्ट आपको प्रशासनी कामों में बड़ी सफलता दिलाएगा. अधिकारियों से आपकी निकटता बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर या प्रोजेक्ट दिलाने में मदद करेगी. टीम वर्क के जरिए आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे.

लव लाइफ: पार्टनर की मदद से आप बच्चों या छोटे भाई-बहनों की समस्याओं को आसानी से सुलझा लेंगे, जिससे परिवार में आपकी स्थिति मजबूत होगी. शाम को पार्टनर के साथ खुशनुमा वक्त बिताने का मौका मिलेगा. आपसी विश्वास में बढ़ोत्तरी होगी.

हेल्थ: मंगल की स्थिति आपको शारीरिक रूप से बहुत शक्तिशाली बनाएगी. ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से पर काबू रखना जरूरी है वरना सिरदर्द हो सकता है. आज वाहन चलाते समय थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा.

सावधानी: प्रशासनी नियमों का उल्लंघन न करें, वरना कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं.

उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.

शुभ अंक-1. शुभ रंग– नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- कुंभ राशि में चार ग्रहों का महाजाल, इस वेलेंटाइन वीक में किसका खिलेगा प्यार का फूल और किसका टूटेगा दिल!

Also Read:- आज का पंचांग 7 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

The post वृश्चिक राशिफल 07 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा खास, पार्टनर के साथ बिताएंगे खुशनुमा पल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top