Hot News

शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर एक और FIR, डॉक्टर और उनकी पत्नी ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

Bihar News: बिहार के सीवान जिले से एक बार फिर चर्चित मामला सामने आया है. रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर अवैध तरीके से जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप लगा है. इस मामले में डॉक्टर दंपत्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डॉक्टर विनय सिंह और उनकी पत्नी डॉक्टर सुधा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. दंपत्ति मूल रूप से गोपालगंज के रहने वाले हैं और फिलहाल उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रहते हैं.

धमकी देकर जमीन छोड़ने का दबाव

डॉक्टर दंपत्ति के मुताबिक, उन्होंने सीवान के जूनापुर गांव में बायपास रोड किनारे जमीन खरीदी थी. हाल ही में कुछ लोगों ने उन्हें वहां निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी. आरोप है कि उनसे कहा गया कि वे यह जमीन विधायक ओसामा शहाब के पक्ष में छोड़ दें और वापस गोरखपुर चले जाएं, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी गई.

कई आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में विधायक ओसामा शहाब समेत फरहान और साबिर नाम के दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. इसके अलावा 30 से 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि जमीन पर काम कर रहे लोगों के साथ मारपीट भी की गई.

10 दिनों में दूसरी बार दर्ज हुआ केस

यह पहला मामला नहीं है. बीते 10 दिनों में ओसामा शहाब के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है. इससे पहले 5 अप्रैल को एक विवाद में उन पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था.

पुराना विवाद भी रहा सुर्खियों में

पिछले मामले में एक ऑटो चालक और स्कॉर्पियो सवार के बीच विवाद हुआ था, जो हिंसक हो गया था. इस दौरान ईंट-पत्थर और गोलीबारी की भी बात सामने आई थी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया था, वहीं पुलिस पर भी हमला हुआ था.

बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे हैं ओसामा

ओसामा शहाब, सीवान के चर्चित बाहुबली और पूर्व सांसद रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे हैं. शहाबुद्दीन का नाम लंबे समय तक अपराध और नेतृत्व दोनों में चर्चित रहा. उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे और एक डबल मर्डर केस में उन्हें उम्रकैद की सजा भी मिली थी.

Also Read: शपथ के बाद फुल एक्शन में CM सम्राट, अफसरों की लगाई क्लास, प्रधान सचिवों को दिया ये टास्क

The post शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पर एक और FIR, डॉक्टर और उनकी पत्नी ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top