Hot News

सावधान ! रांची में साइबर अपराधियों का गिरोह एक्टिव, एटीएम फ्रॉड के जरिये लोगों को बना रहा शिकार

Cyber Crime: आये दिन ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. इसलिए लोग एटीएम से पैसा निकालना सुरक्षित समझते हैं, लेकिन अब राजधानी रांची के एटीएम पर भी साइबर धोखाधड़ी करने वालों की पैनी नजर है. खासकर उन एटीएम पर जहां सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं होती है. ऐसे में आप अगर एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं, तो सावधान हो जायें. आपकी थोड़ी सी चूक आपका खाता खाली कर सकती है.

एटीएम फ्रॉड कर रहे ठग

राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित एटीएम पर साइबर अपराधी लोगों को निशाना बना रहे हैं. आम लोग पैसा निकालने के लिए एटीएम पर जाते हैं. एटीएम में डेबिट कार्ड डालकर पैसा निकालते हैं, कई बार पैसा नहीं भी निकलता है. लेकिन दोनों ही स्थिति में एटीएम में डेबिट कार्ड फंस जाता है. बाद में जिस व्यक्ति का कार्ड फंसता है उसके खाते से अवैध निकासी हो जाती है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के लिए चुनौती बना गिरोह

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों को निशाना बना रहा है. 3 फरवरी से 22 जून तक के बीच में साइबर ठगों ने सात अलग-अलग जगहों पर लोगों को अपना शिकार बनाया है. ठगों ने इनसे लाखों रुपये की ठगी कर ली. लेकिन इस गिरोह के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है. यही वजह है कि अपराधी लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. यह गिरोह रांची पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें Happy Birthday Dhoni: कैप्टन कूल के संघर्ष और मुकाम की कहानी कहता है रांची का यह डायग्नोस्टिक सेंटर

कैसे देते हैं वारदात को अंजाम

पैसा निकालने के लिए लोग एटीएम पर पहुंचते हैं. एटीएम में कार्ड डालते हैं. कभी पैसा निकलता है, कभी पैसा नहीं निकलता है, लेकिन एटीएम में डेबिट कार्ड फंस जाता है. तभी एक अनजान चेहरा सामने आता है. वह आपके कार्ड के फंसने की परेशानी समझकर कहता है कि एटीएम में दीवार पर इंजीनियर का मोबाइल नंबर लिखा है. आप उस नंबर पर डायल कीजिये. इंजीनियर आकर कार्ड निकाल देगा. जब व्यक्ति उस नंबर पर डायल करता है, तब उधर से एक आदमी कहता है कि आप थोड़ी दूर पर स्थित एटीएम पर चले जायें. वहां पर गार्ड है. वह आकर कार्ड निकाल देगा.

जब तक व्यक्ति दूसरे एटीएम पर जाता है और वापस आता है तब तक एटीएम से उनका डेबिट कार्ड निकल जाता है. थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर पैसे की निकासी किये जाने का मैसेज आता है. या फिर दीवार पर लिखे मोबाइल नंबर पर डायल करने पर व्यक्ति को पास के बैंक में बुलाया जाता है. जब तक वह व्यक्ति वापस एटीएम पर पहुंचता है, तब तक खाते से अवैध निकासी हो जाती है.

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra 2025: बारिश भी नहीं रोक सकी भक्तों का उत्साह, भाई-बहन के साथ मुख्य मंदिर लौटे जगत के नाथ

Jharkhand News: झारखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान कई जगहों पर बवाल, जमकर चले पत्थर, तलवार से हमला

Birsa Zoological Garden: बिरसा जैविक उद्यान में आया क्यूट मेहमान, जू में चहलकदमी कर रहा नन्हा हिप्पो

The post सावधान ! रांची में साइबर अपराधियों का गिरोह एक्टिव, एटीएम फ्रॉड के जरिये लोगों को बना रहा शिकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top