Hot News

हज-2027 के लिए अभी से तैयार रखें पासपोर्ट, गाइडलाइन जारी

जमशेदपुर से संजीव भारद्वाज की रिपोर्ट 

Haj 2027:  झारखंड स्टेट हज कमेटी ने हज-2027 के इच्छुक आजमीन-ए-दीन के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. हज हाउस रांची की ओर से जारी गाइडलाइन में हाजियों से अपील की गई है कि वे अपने पासपोर्ट अभी से तैयार रखें, जिससे आवेदन के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

हज-2027 की तैयारियां और प्रक्रिया शुरू की 

धातकीडीह मदरसा फैजुल उलूम हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर हाजी युसूफ ने बताया कि कमेटी के अनुसार, सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने हज 2027 की तैयारियां और प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पासपोर्ट की तीन शर्तें अनिवार्य 

संभावना है कि हज-2027 का आधिकारिक एलान जल्द ही किया जाएगा. इसे देखते हुए राज्य हज कमेटी ने पासपोर्ट से जुड़ी तीन मुख्य शर्तें अनिवार्य रूप से पूरी करने को कहा है. जिसके अनुसार, आवेदक का पासपोर्ट पूरी तरह से मशीन रीडेबल होना चाहिए. पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होनी अनिवार्य है. नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली नहीं छोड़ें. कमेटी ने कहा है कि आजमीन अपने पासपोर्ट की तुरंत जांच कर लें. यदि रिन्यूअल की जरूरत हो, तो फौरन प्रक्रिया पूरी करा लें.

यह भी पढ़ें- देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

The post हज-2027 के लिए अभी से तैयार रखें पासपोर्ट, गाइडलाइन जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top