हाजीपुर में मुहर्रम जुलूस में एक बेलगाम बस घुस गयी. दो युवकों को बस ने रौंद दिया. दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनोटा की है. अनियंत्रित बस ताजिया जुलूस में घुसी तो अफरातफरी मच गयी. आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है.
जुलूस में बेलगाम बस घुसी, उग्र भीड़ ने आग के हवाले किया
रविवार की रात को चिकनौटा के पास ताजिया जुलूस निकला था. इस दौरान लोगों की भीड़ जमा थी. इसी समय एक बस जो समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी, अचानक अनियंत्रित हो गयी. बस ने दो लोगों को टक्कर मार दी. जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए. गुस्से में उन्होंने बस में ही आग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. जिस बस से हादसा हुआ उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
समाचार अपडेट की जा रही है.
The post हाजीपुर में मुहर्रम जुलूस में घुसी बेलगाम बस से दो युवक जख्मी, गुस्साए लोगों ने बस में लगायी आग appeared first on Naya Vichar.

