Hot News

17 साल पुरानी Toyota Fortuner को आज तक नहीं बेच पाए CID के दया, वीडियो में बताई वजह

हिंदुस्तान में Toyota Fortuner सिर्फ एक SUV नहीं, बल्कि एक अलग ही फैन फॉलोइंग वाली गाड़ी है. जो भी इसे खरीद लेता है, वो इसके बारे में बात करना बंद ही नहीं करता. इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी जबरदस्त भरोसेमंद परफॉर्मेंस और लॉन्ग लाइफ है. हाल ही में CID (Sony TV शो) फेम दयानंद शेट्टी (जिन्हें लोग ‘दया’ के नाम से जानते हैं) ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वो अपनी 16 साल पुरानी Toyota Fortuner को आज तक क्यों नहीं बेच पाए, और क्यों ये SUV उनके दिल के इतने करीब है. आइए देखते हैं वीडियो को.

दया का Fortuner के लिए दिल से निकला प्यार

ये वीडियो दया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इसमें वो अपनी Toyota Fortuner को लेकर अपनी सच्ची राय बताते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में ही वो कहते हैं कि यह खास वीडियो उन्होंने अपनी Fortuner के लिए अपने प्यार को दिखाने के लिए रिकॉर्ड किया है. इसके बाद वो बताते हैं कि उन्होंने यह गाड़ी साल 2010 में खरीदी थी. उससे पहले उनके पास Toyota Innova थी, जिसे वो एक बेहतरीन और भरोसेमंद कार मानते हैं.

17 साल बाद भी Fortuner आज भी है दया के साथ

हालांकि वह अपनी गाड़ी अपग्रेड करना चाहते थे, और उस समय Toyota Fortuner बिल्कुल नई-नई आई थी, इसलिए उन्होंने उसे खरीद लिया. दया आगे बताते हैं कि 2026 में यह कार 17 साल पुरानी हो चुकी है. पहले 5, 10 और 15 साल के बाद उन्होंने इसे बेचकर नई गाड़ी लेने का सोचा, लेकिन हर बार कुछ न कुछ ऐसा हुआ कि फैसला टलता रहा. उन्होंने यह भी बताया कि Fortuner लेने के बाद उन्होंने कुछ और गाड़ियां भी खरीदीं, लेकिन 5-6 साल इस्तेमाल करने के बाद उन्हें बेच दिया. इसके बावजूद Fortuner के साथ उनका एक अलग ही लगाव बन गया, और वह इसे कभी भी नहीं छोड़ पाए.

सालों बाद भी Fortuner का लुक है एकदम दमदार

आखिर में वह गाड़ी से बाहर आते हैं और इसके एक्सटीरियर डिजाइन को दिखाते हैं. साथ ही बताते हैं कि 17 साल बाद भी यह कार आज भी कितनी शानदार लगती है. दया ये भी कहते हैं कि Toyota ने इसके लुक को लगभग वैसा ही रखा है और यह गाड़ी आज भी बिल्कुल साफ-सुथरी और बेहतरीन हालत में है. वीडियो से यह भी पता चलता है कि यह Fortuner Type 2 मॉडल है, लेकिन जैसा कि बताया गया है, गाड़ी 17 साल पुरानी है. उस समय कंपनी Type 1 मॉडल ऑफर करती थी, इसलिए चांसेस हैं कि इस Fortuner को बाद में कभी Type 2 लुक में मॉडिफाई या कन्वर्ट किया गया हो.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के शख्स ने 40 साल पुराने Kinetic स्कूटर को रखा संभालकर, अब खरीदा उसी का नया EV मॉडल

The post 17 साल पुरानी Toyota Fortuner को आज तक नहीं बेच पाए CID के दया, वीडियो में बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top