Hot News

April 4, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रामनवमी पर जरूर करें ये 7 काम, जीवन में आएगी खुशहाली! जानें महत्व और पूजन विधि

Ram Navami 2025: रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ, जिन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाना जाता है. हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. वर्ष 2025 में यह पावन पर्व 6 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान राम की विशेष पूजा और अर्चना करने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. रामनवमी 2025 का शुभ मुहूर्त नवमी तिथि प्रारंभ: 6 अप्रैल 2025 को सुबह 02:36 AM से नवमी तिथि समाप्त: 7 अप्रैल 2025 को सुबह 12:27 AM तक रामनवमी पूजन का शुभ समय: 6 अप्रैल को दोपहर 11:00 AM से 01:30 PM तक रामनवमी पर करें ये 7 शुभ कार्य, हर संकट से मिलेगी मुक्ति रामनवमी केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और उनकी कृपा प्राप्त करने का एक पवित्र अवसर है. इस दिन किए गए शुभ कार्य सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जीवन की सभी कठिनाइयों को दूर करने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं उन 7 कार्यों के बारे में, जिन्हें रामनवमी पर करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. श्रीराम का पाठ और पूजा करें रामनवमी के अवसर पर भगवान राम के जन्मोत्सव की खुशी में घरों और मंदिरों में रामचरितमानस, रामरक्षा स्तोत्र या राम नाम का संकीर्तन किया जाता है. श्रीराम की आरती और भजन करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है. चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन 2025 इस दिन, जानें सही तिथि, मुहूर्त, क्या करें क्या नहीं गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन प्रदान करें भगवान राम ने अपने जीवन में दूसरों की सेवा और दान का महत्व बताया. इस दिन, निर्धन और असहाय लोगों को अन्नदान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इससे घर में समृद्धि बनी रहती है और भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है. अखंड दीप जलाएं और घर में पवित्रता बनाए रखें रामनवमी के अवसर पर घर या मंदिर में अखंड दीप जलाना अत्यंत शुभ होता है. यह भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है और इसे जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, जिससे सुख और समृद्धि का आगमन होता है. तुलसी के पौधे की पूजा करें तुलसी माता भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं, और श्रीराम को विष्णु का अवतार माना जाता है. इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना, जल अर्पित करना और उसकी परिक्रमा करने से घर में शुभता आती है और पापों का नाश होता है. जरूरतमंदों को वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करें रामनवमी के अवसर पर वस्त्र, खाद्य सामग्री, जल, पुस्तकें और अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. यह न केवल पुण्य अर्जित करता है, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और भाग्य भी लाता है. हनुमान जी की विशेष पूजा करें भगवान हनुमान श्रीराम के महान भक्त माने जाते हैं. इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना बहुत शुभ होता है. इससे सभी प्रकार के संकट और भय दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है. माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करें भगवान राम ने हमेशा अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान किया. इस दिन उनके आदर्शों का पालन करते हुए माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेना चाहिए. इससे जीवन में सफलता, समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है. रामनवमी का पवित्र संदेश रामनवमी केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का एक अवसर है. इस दिन किए गए कार्यों का विशेष महत्व होता है. जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post रामनवमी पर जरूर करें ये 7 काम, जीवन में आएगी खुशहाली! जानें महत्व और पूजन विधि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन 2025 इस दिन, जानें सही तिथि, मुहूर्त, क्या करें क्या नहीं

Chaitra Navratri 2025 Kanya Pujan: चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन देवी मां की विशेष पूजा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन कन्या पूजन की परंपरा सदियों से चली आ रही है. यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भी है, जिसमें छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का रूप मानकर उनका पूजन किया जाता है. मान्यता है कि कन्या पूजन से मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं. कन्या पूजन मुख्यतः अष्टमी या नवमी के दिन किया जाता है. इस दिन 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को घर बुलाकर विधिपूर्वक उनका स्वागत किया जाता है, उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार देकर सम्मानित किया जाता है. यदि कन्या पूजन की विधि सही तरीके से की जाए, तो यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी होता है, बल्कि परिवार में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है. कैसे करें नवरात्रि कन्या पूजन? कन्याओं का स्वागत करें – जब कन्याएं घर में आएं, तो उन्हें पहले सम्मानपूर्वक बिठाएं और उनके पैर धोकर उनका शुद्धिकरण करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. तिलक करें और पूजा करें – कन्याओं के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाएं. उन्हें मां दुर्गा का प्रतीक मानते हुए विधिपूर्वक आरती करें. भोग अर्पित करें – कन्याओं को हलवा, पूरी, चने और नारियल का प्रसाद देना शुभ माना जाता है. यह भोजन मां दुर्गा को प्रिय होता है और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करना फलदायी होता है. उपहार और दक्षिणा प्रदान करें – भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा और उपहार देकर सम्मानित करें. मां दुर्गा की चुनरी भेंट करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. सम्मानपूर्वक विदाई दें – कन्याओं को खुशी-खुशी विदा करें और उनके चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें. यह परिवार की सुख-समृद्धि के लिए शुभ होता है. कन्या पूजन में न करें ये गलतियां नुकीले या धारदार वस्त्र न दें – पूजा के समय कन्याओं को चाकू, कैंची, या ब्लेड जैसी नुकीली चीजें उपहार में न दें, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है. काले रंग के कपड़े न दें – कन्या पूजन के अवसर पर काले कपड़े, काला रुमाल, या अन्य अशुभ वस्तुएं उपहार में देने से बचें. प्याज-लहसुन का भोजन न बनाएं – इस दिन केवल शुद्ध सात्विक भोजन तैयार किया जाता है. किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन न बनाएं, क्योंकि यह मां दुर्गा को अर्पित नहीं किया जाता. कन्याओं के जाने के बाद झाड़ू-पोंछा न लगाएं – ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे पूजा का फल नष्ट हो सकता है. कन्याओं को क्या दें उपहार में? शुभ वस्तुएं प्रदान करें – कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, टिफिन बॉक्स, मिठाई, फल, खिलौने, चूड़ियां, बिंदी, रिबन आदि का उपहार देना शुभ माना जाता है. प्लास्टिक और स्टील की वस्तुओं से परहेज करें – पूजा के समय स्टील या प्लास्टिक के बर्तनों को उपहार के रूप में न दें. इसके बजाय, धार्मिक ग्रंथ या मां दुर्गा की तस्वीर देना अधिक लाभकारी होता है. आर्थिक सहायता प्रदान करें – यदि संभव हो, तो कन्याओं को थोड़ी राशि दक्षिणा के रूप में दें, ताकि उनके परिवार को भी लाभ मिल सके. कन्या पूजन का महत्व कन्या पूजन केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक भी है. यह हमें यह सिखाता है कि समाज में हर एक लड़की का आदर होना चाहिए और उसे देवी के रूप में मानते हुए उसकी सुरक्षा करनी चाहिए. जो व्यक्ति श्रद्धा और निष्ठा के साथ कन्या पूजन करता है, उसे मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है. इस नवरात्रि, उचित विधि से कन्या पूजन करें और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें! जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्राज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ8080426594/9545290847 The post चैत्र नवरात्रि कन्या पूजन 2025 इस दिन, जानें सही तिथि, मुहूर्त, क्या करें क्या नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: छठ के दौरान हादसा, दानापुर का युवक मनेर में डूबा

Bihar News: मनेर. मनेर के दरवेशपुर गंगा घाट पर चैती छठ के अर्घ्यदान के दौरान शुक्रवार को गंगा नदी में नहा रहा एक युवक डूब करना लापता हो गया. युवक के गंगा नदी में डूबने के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया. छठ पर्व का खुशी का माहौल पूरी तरह से गम में बदल गया. गंगा नदी में डूबा युवक अपने रिश्तेदार के यहाँ छठ पर्व को लेकर आया हुआ था. रिश्तेदार के घर आया था युवक हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोर को लगाया है. पुलिस ने बताया कि दानापुर बांग्ला पर के रहने वाले बुटाई राय के 21 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार चैत छठ पर्व को लेकर पूरे परिवार के साथ मनेर के दरवेशपुर गांव रिश्तेदार मौसा मधेश्वर राय के यहाँ आया हुआ था. दरवेशपुर गांव स्थित गंगा घाट पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ छठ पर्व को लेकर गंगा घाट पर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्यदान के प्रक्रिया में लोग जुटे हुए थे. नहाने के दौरान तेज धार में बहा युवक इसी बीच, गंगा नदी में नहाने गया गोविंद अचानक डूबने लगा. देखते ही देखते गोविंद गंगा नदी के तेज धार में बहकर दूर होता ओझल हो गया. घटना की जानकारी के बाद पूरे परिवार में माहौल शोक की तब्दील हो गई. पूरे परिवार के सदस्य रोने बिलखने लगने लगे. स्थानीय लोगों के सहयोग से लापता युवक के शव के तलाश में जुटे रहे. इधर, पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी है. युवक को खोजने का काम जारी है. Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान The post Bihar News: छठ के दौरान हादसा, दानापुर का युवक मनेर में डूबा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways News : रेलवे स्टेशन पर थूकने से पहले पढ़ लें ये खबर

Indian Railways News :  कई लोग रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाते हैं या नहीं तो थूक देते हैं. ऐसे लोगों पर रेलवे ने सख्त एक्शन लिया है. पूर्व तट रेलवे के अधिकारियों ने मार्च के दौरान ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर थूकने और गंदगी फैलाने के आरोप में 581 लोगों पर जुर्माना लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई रेलवे परिसर में साफ-सफाई में सुधार और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई पहल का हिस्सा है. मार्च में कुल 1,17,100 रुपये का जुर्माना वसूला गया. यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने की पहल इस संबंध में एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई. इसमें कहा गया कि स्वच्छता नियमों को लागू करने और यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष कार्य बल का भी गठन किया गया है. यह काम बल स्टेशन प्रबंधकों, टिकट कलेक्टरों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर काम करता है. इसके अलावा, रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश प्रसारित किए जाते हैं, साथ ही पोस्टर एवं बैनर भी वितरित किए जाते हैं. यह भी पढ़ें : इधर वक्फ बिल पास, उधर JDU में बवाल! कासिम अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सीएम को भेजा इस्तीफा  क्यों रेलवे ने की कार्रवाई ? रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सख्त सतर्कता पर पूर्व तट रेलवे के ध्यान का दायरा उसके अधिकार क्षेत्र के सभी स्टेशनों तक बढ़ा दिया गया है.’’ इसका उद्देश्य सभी यात्रियों के लिए एक स्वच्छ और अधिक सुखद वातावरण बनाना है. The post Indian Railways News : रेलवे स्टेशन पर थूकने से पहले पढ़ लें ये समाचार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान है जिंदा, रोहित की हुई मौत, अपने साथ ले गया चारु-अभीर के रिश्ते का राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही, रोहित से अस्पताल में मिलती है. उसे देखते ही रूही की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह उसे जगाने की कोशिश करती है. रोहित उसकी बातों पर रिएक्ट करता है और ये बात वह अभीरा को बताती है. रूही कहती है कि ये रोहित के ठीक होने का पॉजिटिव हिंट है. दूसरी तरफ अभीरा, अरमान से मिलती है और उसे जगाती है. वह उससे कहती है उसके अजन्मे शिशु को उसकी जरूरत है. अभीरा फूट-फूटकर रोने लगती है. रोहित की आत्मा करेगी अरमान से बात सीरियल में दिखाया जाएगा कि रोहित और अरमान के खराब हालत को लेकर डॉक्टर रूही और अभीरा को बताता है. रोहित की आत्मा अरमान से सपने में मिलती है. अरमान उससे नहीं जाने के लिए कहता है. रोहित उससे कहता है रूही और दक्ष का वह ध्यान रखें. रोहित उसके सामने गिड़गिड़ाता है और उनके साथ रहने के लिए कहता है. रोहित कहता है कि उसके जाने का वक्त आ गया है और भले ही वह जा रहा हो, लेकिन वह हमेशा उनके आस-पास ही रहेगा. इस इमोशनल पल में रोहित उससे एक आखिरी बार गले लगाने के लिए कहता है. अरमान हिचकिचाते हुए उसे हग करता है और उसकी आंखों से आंसू नहीं रूकते. रोहित की हुई मौत तभी रोहित के बारे में सोचते हुए अरमान जागता है. उसके बाद रोहित की मौत हो जाती है. इस बुरे समाचार को सुनकर पोद्दार परिवार बर्दाशत नहीं कर पाता. रूही पूरी तरह से टूट जाती है. रोहित के साथ बिताए गए पल रूही की आंखों के सामने आ जाते हैं. रूही को ऐसे हालत में देखकर अभीर और अरमान उसके पास आ जाते हैं. रोहित की मौत से चारु और अभीर के रिश्ते की सच्चाई भी राज बनकर रह गई. हालांकि अब देखना होगा कि ये सच्चाई बाहर किसी और तरीके से आती है या नहीं. यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए हिंदुस्तान कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान है जिंदा, रोहित की हुई मौत, अपने साथ ले गया चारु-अभीर के रिश्ते का राज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदसलूकी और फिर किट बैग पर मारी लात, यशस्वी जायसवाल ने इस खिलाड़ी के कारण छोड़ी मुंबई, रिपोर्ट

Yashasvi Jaiswal: हिंदुस्तान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का मुंबई से गोवा जाने का अचानक लिया गया फैसला बुधवार को सुर्खियों में छा गया. जायसवाल ने मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जताई कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए स्पोर्ट्सना चाहते हैं, जिसे एसोसिएशन ने तुरंत स्वीकार कर लिया. इस फैसले के बाद 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल 2025-26 सीजन से गोवा के लिए स्पोर्ट्सेंगे और संभावना है कि उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के कारण यह देखना होगा कि वह गोवा के लिए कितना समय दे पाएंगे. लेकिन उनके गोवा जाने की वजह मुंबई टीम में उनके साथ की गई कथित बदसलूकी की समाचार आई है, जिसके बाद उन्होंने टीम के कप्तान के किटबैग पर लात मारी.  इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट ने जायसवाल के इस फैसले के पीछे कुछ दिलचस्प दावे किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई सेटअप में लगातार निगरानी और आलोचना से वह खुश नहीं थे. खासतौर पर मुंबई के फर्स्ट-क्लास कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ उनका रिश्ता खराब हो चुका था. रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 रणजी ट्रॉफी के दौरान मुंबई को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मिली हार के बाद जायसवाल गुस्से में रहाणे के किट बैग को लात मार बैठे थे. ऐसा बताया जा रहा है कि कप्तान रहाणे और कोच ओमकार साल्वी ने जायसवाल की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए थे, जिससे वह बेहद नाराज हो गए थे. Yashasvi Jaiswal rift with Ajinkya Rahane. इस मुकाबले में जायसवाल ने 4 और 26 रन बनाए थे, जबकि मुंबई की टीम पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में 290 रन बनाकर पांच विकेट से हार गई थी. इस हार के बाद मुंबई के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने भी बयान दिया था, जिससे जायसवाल को ऐसा लगा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है. पाटिल ने कहा था, “मैं अब भी जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हार को लेकर दुखी हूं, क्योंकि यह हमारी सबसे खराब हारों में से एक थी. मुंबई को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो प्रदर्शन करें और टीम को जिताएं. सिर्फ मैच के लिए उपलब्ध होना ही काफी नहीं है, बल्कि जब भी आप मुंबई के लिए स्पोर्ट्सें, आपको अपना 100% देना होगा.” तनाव 2022 में ही शुरू हो गया था हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, यह मैच सिर्फ आखिरी कड़ी थी, जिसने रहाणे और जायसवाल के बीच संबंधों को पूरी तरह बिगाड़ दिया. यह तनाव 2022 से ही शुरू हो गया था, जब दलीप ट्रॉफी के एक मुकाबले में रहाणे ने जायसवाल को विपक्षी बल्लेबाज रवि तेजा के खिलाफ जरूरत से ज्यादा स्लेजिंग करने के कारण मैदान से बाहर भेज दिया था. दिलचस्प बात यह थी कि इस मैच में जायसवाल ने दूसरी पारी में शानदार दोहरा शतक (265 रन, 323 गेंद, 30 चौके, 4 छक्के) जमाया था, लेकिन आखिरी दिन रहाणे ने उन्हें जबरन बाहर भेज दिया. इसके अलावा, दो साल पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मुंबई टीम मैनेजमेंट ने उनकी शॉट सेलेक्शन को लेकर सवाल उठाए थे, जिससे जायसवाल खुद को निशाना बनाए जाने जैसा महसूस करने लगे थे. लेकिन आखिरी कड़ी तब आई, जब रणजी ट्रॉफी 2025 के दौरान मुंबई बनाम जम्मू-कश्मीर मुकाबले में खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और कोच ओमकार साल्वी ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए. “मुंबई ने मुझे बनाया है” – जायसवाल हालांकि जायसवाल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. एक इंटरव्यू में जायसवाल ने बताया कि वह नए अवसरों की वजह से गोवा जा रहे हैं. उन्होंने कहा था, “यह मेरे लिए एक बहुत ही कठिन फैसला था. मैं जो कुछ भी आज हूं, वह मुंबई की वजह से हूं. इस शहर ने मुझे बनाया है और मैं जीवन भर MCA का आभारी रहूंगा.” उन्होंने आगे कहा, “गोवा ने मुझे एक नया अवसर दिया है और एक नेतृत्व की भूमिका भी दी है. मेरा पहला लक्ष्य हिंदुस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है और जब भी मैं राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं रहूंगा, तब गोवा के लिए स्पोर्ट्सूंगा और टीम को टूर्नामेंट में आगे ले जाने की कोशिश करूंगा. यह एक महत्वपूर्ण अवसर था, जो मेरे सामने आया और मैंने इसे स्वीकार कर लिया.” पहले परफ्यूम निकाला, अब काट खाई विराट की उंगली! फिर कर दी बड़ी डिमांड, देखें दुलारे खिलाड़ी का Video धुआंधार जीत से KKR बमबम, SRH को हराकर तोड़ डाला CSK का रिकॉर्ड, रच दिए तीन नए कीर्तिमान आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video The post बदसलूकी और फिर किट बैग पर मारी लात, यशस्वी जायसवाल ने इस खिलाड़ी के कारण छोड़ी मुंबई, रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MI vs LSG Head to Head Record: क्या आज खत्म होगा LSG की बादशाहत? मैच से पहले देखें दोनों टीमों के आंकड़ें

IPL 2025 MI vs LSG Head to Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा. ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या दोनों की टीमें हिंदुस्तानीय समयानुसार शाम 7:30 बजे लखनऊ के एकाना स्टेडियम 2 अप्रैल, शुक्रवार को भिड़ेंगी. दोनों टीमों के फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मुंबई ने लगातार 2 हारों के बाद पिछले मुकाबले में शानदार तरीके से जीत दर्ज की है. दूसरी तरफ LSG को भी 3 में से सिर्फ 1 ही मुकाबले में जीत नसीब हुई है. ऐसे में आइए मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों के बारे में जानते हैं. (MI vs LSG Head to Head Record) LSG VS MI हेड टू हेड रिकॉर्ड IPL के इतिहास में अभी तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले स्पोर्ट्से गए हैं, जिसमें से LSG की टीम ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि MI ने 2023 में महज एक मुकाबले में जीत हासिल की है. खास बात यह है कि MI को पिछले तीन मुकाबले में लगातार शिकस्त झेलनी पड़ रही है. दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक और न्यूनतम स्कोर की बात करें, तो यह रिकॉर्ड LSG के नाम दर्ज है. लखनऊ ने ही सर्वाधिक 214 और न्यू्नतम 101 रन बनाए हैं. यह भी पढ़ें- धुआंधार जीत से KKR बमबम, SRH को हराकर तोड़ डाला CSK का रिकॉर्ड, रच दिए तीन नए कीर्तिमान यह भी पढ़ें- आईपीएल इतिहास में हुआ पहली बार, डेब्यू मैच में ही SRH के गेंदबाज ने किया बड़ा कारनामा, देखें Video LSG VS MI IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में स्थिति मुंबई इंडियंस (MI)– IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में MI अभी 6ठें पायदान पर है. लगातार 2 हार के बाद MI ने KKR को शिकस्त दी थी. ऐसे में अगर आज मुंबई जीतती है, तो वह कम से कम 5वें स्थान पर पहुंच जाएगी. वहीं अगर टीम बड़े अंतर से जीतती है, तो टॉप-4 में एंट्री भी हो सकती है. लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)– पिछला मैच हारने के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG 7वें पायदान पर है. आज की जीत टीम को टेबल में ऊपर लाने में मदद करेगी. MI vs LSG टीम की स्क्वॉड मुंबई इंडियंस (MI) – हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर. लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) – ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, मयंक यादव, निकोलस पूरन, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, दिग्वेश सिंह, आयुष बदोनी, मोहसिन खान, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके. यह भी पढ़ें- ‘जो जब करना था किया, अब…’ मुंबई इंडियंस के साथ खुश नहीं रोहित शर्मा? जहीर खान के साथ ये कैसी बातचीत, देखें Video The post MI vs LSG Head to Head Record: क्या आज खत्म होगा LSG की बादशाहत? मैच से पहले देखें दोनों टीमों के आंकड़ें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

MP Board Result 2025: भोपाल ऑफिस पहुंचा छात्रों का रिपोर्ट कार्ड, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेस बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. एमपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफिस पहुंच गई है. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है. MP Board Result 2025 Date: कब हुई थी परीक्षाएं? मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं. वहीं, 25 मार्च 2025 को आखिरी परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी. इसमें शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे. MP Board 10th 12th Result 2025 ऐसे करें चेक रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं. वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर MP Board Result 2025 के लिंक पर जाना होगा. अब MPBSE Class 10th या MPBSE Class 12th के लिंक पर क्लिक करें. अगले पेज पर Check Marksheet के लिंक पर जाना होगा. अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें. लॉगिन करते स्कोरकार्ड खुल जाएगा. MPBSE 12th Result 2025: कक्षा 12वीं में 7.5 लाख छात्र साल 2024 में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए कुल 7,48,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में इस साल भी इंटरमीडिएट में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या 7.5 लाख से ऊपर है. बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. रिजल्ट की तैयारियां पूरी की जा रही हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. बता दें कि 22 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा पांचवी और आठवीं में थे. ऐसे में अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in के अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी चेक सकते हैं. ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: अपलोड हो रही है मार्कशीट, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं को रिजल्ट यहां करें चेक The post MP Board Result 2025: भोपाल ऑफिस पहुंचा छात्रों का रिपोर्ट कार्ड, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM Nitish Gift: बिहार के इस जिले को एक और बड़ी सौगात! लोगों का सपना पूरा, बनने जा रही सड़क

CM Nitish Gift: बिहार के लोगों के लिए एक और खुशसमाचारी है. राज्य के बक्सर जिले बाईपास रोड का निर्माण किया जाएगा. जिले के लोगों को हो रही जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह सौगात दी है. बक्सर के डुमरांव में प्रस्तावित साढ़े पांच किलोमीटर लंबे बाईपास रोड का निर्माण जल्द शुरू होगा. प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है. सड़क निर्माण को लेकर बनकट और पुरैनी मौजा के रैयतों ने जमीन देने की सहमति दे दी है. अब वहां जमीन का मूल्यांकन कार्य जारी है. वहीं, डुमरांव और भोजपुर जदीद के रैयतों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा चुका है. वहीं, सहमति न देने वाले रैयतों की जमीन प्रशासन अपने कब्जे में लेगी, जिसके लिए भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बाईपास रोड निर्माण को लेकर हुई समीक्षा बैठक बुधवार (2 अप्रैल) को अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार ने अपने कार्यालय में बाईपास रोड निर्माण की समीक्षा बैठक की. इस मीटिंग में एनएच 120 गया पथ प्रमंडल के कार्यकारी अभियंता आर्य, भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार और प्रशिक्षु उप समाहर्ता अमित कुमार शामिल थे. बैठक में बाईपास रोड निर्माण प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा हुई. अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि डुमरांव और भोजपुर जदीद के 11 रैयतों को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही अंचलाधिकारी और उनके अधीनस्थों को रैयतों से संपर्क करने के भी निर्देश दिए गए हैं. दो साल पहले मिली थी मंजूरी भू-अर्जन पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से जमीन अधिग्रहण को लेकर नोटिस जारी करने के बावजूद कुछ रैयत कागजात जमा नहीं कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में चिह्नित जमीन को प्रशासन अपने कब्जे में लेगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. बता दें, बक्सर में प्रस्तावित इस साढ़े पांच किलोमीटर लंबे बाईपास रोड को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और राज्य प्रशासन ने दो साल पहले मंजूरी दी थी. इसके लिए करीब साढ़े 15 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है. ALSO READ: कन्हैया को बिहार भेजकर चुनौतियों से घिरी कांग्रेस! तालमेल बिठाने खुद आ रहे राहुल गांधी The post CM Nitish Gift: बिहार के इस जिले को एक और बड़ी सौगात! लोगों का सपना पूरा, बनने जा रही सड़क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: प्रेम ने नहीं किया किसी का खून, जिंदा है त्रिपाठी का बेटा, ये शख्स लेकर आएगा सच्चाई सामने

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पुलिस स्टेशन में पराग और अनिल पुलिस से उन्हें प्रेम से मिलने की अनुमति मांगते हैं. प्रेम से मिलने अकेले अनिल जाता है क्योंकि पराग अपने बेटे को दर्द में नहीं देखना चाहता. अनिल उससे पूछता है कि पिछली रात क्या हुआ था. प्रेम कहता है उसे कुछ भी याद नहीं आ रहा. अनिल उसे भरोसा दिलाता है कि वह उसे जेल से रिहा करवा के ही रहेगा. प्रेम उससे राही के बारे में पूछता है. अनिल कहता है वह उसकी मुलाकात राही से करवा देगा. मोहिच ने प्रेम को फिर से फंसाया अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा उस शर्ट को जला देती है जिसपर खून लगा होता है. दूसरी तरफ मोहित, प्रेम को आशीष की हत्या के मामले में और फंसाने की साजिश रचता है. मोहित एक शख्स को रिश्वत देने का प्लान करता है ताकि ये झूठा केस और ज्यादा मजबूत हो जाए. अनुपमा, मोहित को त्रिपाठी से मिलते देख लेती है और उनकी बातचीत को रिकॉर्ड कर लेती है. पुलिस मोहित से पूछताछ करती है. मोहित खून से सने शर्ट के बारे में पुलिस को बताता है. राही से पुलिस शर्ट के बारे में पूछती है और वह उन्हें बताती है कि वह शर्ट मोटी बा के पास है. जिंदा है आशीष अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और राघव मिलकर प्रेम को निर्दोष साबित करने की कोशिश करते हैं. वह आशीष के बारे में जानकारी जुटाते हैं. वह उसपर नजर रखते हैं. अनु एक प्लान बनाती है और आशीष के बाइक के टायर के नीचे एक पत्थर फेंकती है. इसपर वजह से वह नीचे गिर जाता है. आशीष जैसे ही अपना हेलमेट निकालने वाला होता है, अनु अपने फोन का वीडियो रिकॉर्डर ऑन कर देती है. जैसे ही आशीष अपना हेलमेट हटाने वाला होता है, तभी एक शख्स वहां आ जाता है. यह भी पढ़ें- Manoj Kumar की पहली सैलरी कितनी थी? जिस फिल्म के लिए हिंदुस्तान कुमार ने बेचा था बंगला, उसने तोड़े थे कमाई के सारे रिकॉर्ड The post Anupama: प्रेम ने नहीं किया किसी का खून, जिंदा है त्रिपाठी का बेटा, ये शख्स लेकर आएगा सच्चाई सामने appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top