Hot News

April 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parenting Tips: बच्चों को लंबा और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं, तो खिलाएं ये 5 सुपरफूड्स

Parenting Tips: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा तंदुरुस्त, एक्टिव और लंबा-चौड़ा दिखे. जिसके कारण आजकल बहुत से माता-पिता इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा दूसरों के मुकाबले छोटा क्यों है? बच्चों की लंबाई सिर्फ उनके परिवार से जुड़ी चीजों पर ही नहीं होती, बल्कि इसका असर उनके खाने-पीने, सोने-जागने की आदतों और रोज की शारीरिक गतिविधियों से भी होता है. इसके लिए सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल बच्चों की हाइट अच्छे से बढ़ सकती है. आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए क्या खिलाना चाहिए.  हरी पत्तेदार सब्जियां बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए पालक, सरसों और मेथी साग खिलाएं. इसमें आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है जो खून बनाने, हड्डियों को मजबूत करने और हाइट को बढ़ाने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं.  यह भी पढ़ें- Parenting Tips: पढ़ाई ही नहीं जिंदगी की हकीकत से भी कराएं बच्चों को रू ब रू, सिखाएं ये जरूरी हुनर   नट्स खिलाएं  बच्चों की हाइट सही रखने के लिए आप उन्हें बचपन से ही बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश खिलाएं. इसमें  हेल्दी फैट, मैग्नीशियम और विटामिन E पाया जाता है. जो दिमाग और शरीर दोनों के विकास के लिए अच्छा है.  उबला हुआ अंडा अंडा बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए एक बेहद फायदेमंद और प्रोटीन का स्रोत माना जाता है. जो शरीर की वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण होता है. अंडा बच्चों को खिलाने के लिए आप उन्हें सुबह के नाश्ते में उबला हुआ या आमलेट बनाकर दे सकते हैं.   दूध से बने प्रोडक्ट  दूध, दही और पनीर बच्चों के विकास के लिए बहुत लाभकारी होते हैं. इनमें कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. साथ ही उनकी लंबाई को भी बढ़ाता है.  साबुत अनाज (Whole Grain) ओट्स, और मल्टीग्रेन आटे जैसे साबुत अनाज में भरपूर फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं. जिससे हड्डियों और मांसपेशियों को अच्छे से पोषण मिलता है. साथ ही, ये उनकी लंबाई बढ़ाने और शारीरिक विकास में बहुत मदद करते हैं.  यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा अब नहीं कहेंगे ‘पढ़ लो बेटा’, बिना डांटे पढ़ने बैठ जाएगा बच्चा, अपनाएं ये बेहतरीन टिप्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Parenting Tips: बच्चों को लंबा और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं, तो खिलाएं ये 5 सुपरफूड्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टूटा पाकिस्तान का गुरुर, श्रीलंका ने जीता भारत का दिल

Sri Lanka Pakistan Military Exercise: पाकिस्तान की हरकतों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती असमंजस के बीच श्रीलंका ने हिंदुस्तान के दबाव में पाकिस्तान के साथ होने वाले सैन्य अभ्यास को रद्द कर दिया है. यह सैन्य अभ्यास श्रीलंका के त्रिंकोमाली तट पर होने वाला था. हिंदुस्तान ने अपनी बात को श्रीलंकाई प्रशासन के सामने रखा और इसके श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ इस अभ्यास को रद्द करने का फैसला किया. हिंदुस्तान ने जताई थी आपत्ति हिंदुस्तान ने इस सैन्य अभ्यास को लेकर श्रीलंकाई प्रशासन से चर्चा की थी और यह बताया था कि त्रिंकोमाली क्षेत्र में पाकिस्तान का हस्तक्षेप न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का कारण बन सकता है. बल्कि इससे ऊर्जा केंद्र और अन्य विकासात्मक प्रोजेक्ट्स पर भी असर पड़ेगा. इस क्षेत्र में श्रीलंकाई प्रशासन ने हिंदुस्तान और अन्य देशों के साथ मिलकर एक मल्टी-प्रोडक्ट पाइपलाइन और ऊर्जा केंद्र विकसित करने का समझौता किया है और हिंदुस्तान नहीं चाहता कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में किसी तरह का हस्तक्षेप करे. पीएम मोदी के साथ वार्ता के बाद फैसला इस निर्णय से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच महत्वपूर्ण वार्ता हुई थी. जिसमें रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के कदम उठाए गए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिंकोमाली के क्षेत्रीय महत्व को स्पष्ट करते हुए श्रीलंकाई प्रशासन से इस मुद्दे पर ध्यान देने का आग्रह किया. पाकिस्तान के विरोध के बावजूद श्रीलंका का फैसला जब श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास रद्द किया, तो पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस फैसले का विरोध किया. लेकिन श्रीलंकाई प्रशासन ने अपनी संप्रभुता और हिंदुस्तान के साथ मजबूत संबंधों को प्राथमिकता दी और पाकिस्तान के विरोध को नजरअंदाज करते हुए अभ्यास रद्द कर दिया. यह भी पढ़ें.. Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे यह भी पढ़ें.. Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी यह भी पढ़ें.. अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, दिल्ली के पूर्व सीएम ने किया जमकर डांस, Video The post टूटा पाकिस्तान का गुरुर, श्रीलंका ने जीता हिंदुस्तान का दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pomegranate Juice Health Benefits: इस लाल जूस का सेवन दूर रखेगा बीमारी, हफ्ते भर में नजर आएगा फायदा  

Pomegranate Juice Health Benefits: लाइफस्टाइल में आया बदलाव सीधे तौर पर सेहत पर प्रभाव डालता है. सेहतमंद रहने के लिए लोग कई तरह के खाने की चीजों का सेवन करते हैं. अगर आप भी गर्मी में सेहतमंद रहना चाहते हैं तो अनार के जूस का सेवन करें. आनर एक ऐसा फल है जो कई पोषक तत्वों से युक्त होता है. अनार में विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी, विटामिन के और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसका डेली सेवन शरीर को कई लाभ देता है. अगर आप भी अनार के जूस का सेवन करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद होगा. तो आइए जानते हैं अनार के जूस के फायदे के बारे में. कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल आजकल जीवन शैली में बदलाव के कारण हार्ट से जुड़ी समस्या बहुत बढ़ गई है. अनार का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है और हार्ट को स्वस्थ रखता है. पेट के लिए लाभदायक अगर आप अक्सर पेट से जुड़ी समस्या से परेशान रहते हैं तो अनार का सेवन इस परेशानी को दूर करता है. अपने डाइट में अनार को शामिल जरूर करें.   हेल्थ से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Makhana Raita Health Benefits: गर्मी में इस चीज से तैयार करें रायता, सेवन करने से मिलते हैं सेहत को ये फायदे खून की कमी को दूर करता है खून की कमी के कारण कमजोरी महसूस होती है और यह एनीमिया की खतरे को भी बढ़ाता है. अनार में आयरन भी पाया जाता है और ये खून की कमी को दूर करता है.  स्किन को ग्लोइंग बनाता है  अनार में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो स्किन के लिए फायदेमंद है. अनार के जूस से आपके स्किन की नेचुरल ग्लो और निखर के सामने आती है. बीमारी से बचाता है अनार का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और रोगों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है. इसमें मौजूद विटामिन शरीर को कई रोगों से लड़ने में मदद करता है. यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips for Bride: शादी की डेट है पास और बढ़े वजन से हैं परेशान, इन तरीकों से महीने भर में मिलेगा रिजल्ट   यह भी पढ़ें: Tips To Get Rid of Gas: पेट में गैस के कारण सुबह हो रही है खराब, तो इन तरीकों को अपनाएं The post Pomegranate Juice Health Benefits: इस लाल जूस का सेवन दूर रखेगा बीमारी, हफ्ते भर में नजर आएगा फायदा   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake: भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, 5.8 की तीव्रता का झटका

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में 19 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप दोपहर में 12 बजे के करीब आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसे जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में भी महसूस किया गया.  भूकंप के झटकों के कारण पेड़-पौधे और इमारतें हिलने लगीं. भारी संख्या में लोग बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आए. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल की क्षति की समाचारें सामने नहीं आई हैं. लेकिन अभी भी लोगों में दहशत का माहौल छाया हुआ है. #WATCH | An earthquake of magnitude 5.8 on the Richter scale hit Afghanistan at 12:17 PM (IST); tremors also felt in parts of Jammu and Kashmir A local in Srinagar says, “…I felt the tremor. I was in the office when my chair shook…” pic.twitter.com/JvEAuoeoTk — ANI (@ANI) April 19, 2025 भूकंप आने पर क्या करें इमारत से बाहर सुरक्षित दूरी पर जाएं – बिल्डिंग से बाहर जाने के बाद किसी खुले क्षेत्र में खड़े हों ताकि इमारत के गिरने से आपकी जान को कोई नुकसान न हो. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें – ऊंची इमारतों में रहते हुए सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, क्योंकि भूकंप के दौरान पावर कट हो सकता है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं. खतरनाक चीजों से दूर रहें – बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल या भारी वाहनों के पास न खड़े हों. मलबे में दबे हैं तो ध्यान रखें – अगर भूकंप के कारण आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मलबे में दब गया है, तो हिलें-डुलें नहीं और बाहर आने की कोशिश न करें. मलबे में फंसे व्यक्ति को ढूंढने के लिए पेशेवर मदद लें. आपदा राहत किट तैयार रखें – हमेशा घर में आपदा राहत किट तैयार रखें, जिसमें पानी, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च, और अन्य जरूरी चीजें होनी चाहिए. बिजली, गैस और लाइट बंद कर दें – भूकंप के बाद घर के सभी बिजली स्विच, गैस और लाइट बंद कर दें, क्योंकि यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे यह भी पढ़ें– Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी The post Earthquake: भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, 5.8 की तीव्रता का झटका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग

Jaat Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की ‘जाट’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 की रिलीज का भी इसपर कोई असर नहीं पड़ा. दर्शक सनी और रणदीप हुड्डा के एक्शन सीन्स को देखने थियेटर्स तक पहुंच रहे हैं. 10 अप्रैल को रिलीज हुई गोपीचंद मल्लिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी ने हिंदुस्तान में अब तक 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसका कितना कलेक्शन रहा. जाट ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़ सैकनिलक की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल की जाट ने अब तक वर्ल्डवाइड 88 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही मूवी 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. गदर और गदर 2 के बाद यह सनी देओल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जाट की धीमी ओपनिंग पर डायरेक्टर ने कही ये बात गोपीचंद मालिनेनी से पूछा गया कि जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों से थोड़ा कम हुआ. इसपर डायरेक्टर ने मिड-डे संग बात करते हुए कहा, “सेंसर क्लीयरेंस में देरी हुई. इसलिए, हमारी एडवांस बुकिंग विंडो रिलीज से एक दिन पहले ही खुली. अगर यह दो-तीन दिन पहले खुलती, तो हमें बड़ी ओपनिंग संख्या मिलती, लेकिन तब से, यह केवल बढ़ता ही गया है.” जाट में ये कलाकार भी हैं मौजूद जाट में रेजिना कैसांद्रा, विनीत कुमार सिंह और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म एक सीन को लेकर विवाद में भी फंस गई है, जिसमें कथित तौर पर ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है. हालांकि मेकर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीन को डिलीट कर दिया. यह भी पढ़ें- Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा The post Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jinnah House: घर या फिर महल! भारत के इस शहर में आज भी है जिन्ना का घर, कीमत जान पकड़ लेगें सिर

Jinnah House: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का ऐतिहासिक बंगला ‘साउथ कोर्ट’, जो 1936 में मुंबई के मालाबार हिल इलाके में बनाया गया था. अब यह भवन जीर्णोद्धार की प्रक्रिया से गुजर रहा है. यह बंगला आर्ट डेको स्टाइल में डिज़ाइन किया गया था. अब एक डिप्लोमैटिक एन्क्लेव बनने जा रहा है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) को सौंपा है, और मरम्मत कार्य के लिए सर जेजे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर को सलाहकार बनाया गया है. मार्च 2023 में हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी ने दी थी मंजूरी मुंबई हेरिटेज कंजर्वेशन कमेटी (MHCC) ने अगस्त 2023 में इस हेरिटेज स्थल के मरम्मत कार्य को मंजूरी दी थी. दस्तावेज़ों के अनुसार, प्रस्ताव में बंगले के आंतरिक बदलावों, पौधों की सफाई, प्लास्टरिंग, पेंटिंग और दरवाजों, खिड़कियों, वेंटिलेटर की मरम्मत का उल्लेख किया गया है. इसके अतिरिक्त, बंगले की सीढ़ियों का नवीनीकरण, नई बीम और कॉलम लगाना, और दीवारों को हटाकर जगह का विस्तार भी किया जाएगा, ताकि इसकी विरासत के तत्व को बरकरार रखा जा सके. 2018 में विदेश मंत्रालय को सौंपा गया था जिन्ना हाउस 2018 में प्रधानमंत्री कार्यालय ने निर्णय लिया था कि जिन्ना हाउस को हिंदुस्तानीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) से लेकर विदेश मंत्रालय को सौंप दिया जाएगा. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी इस संबंध में 2017 में पत्र लिखकर इस प्रोजेक्ट को अपने अधीन लेने का प्रस्ताव दिया था. क्या है जिन्ना हाउस की महत्ता जिन्ना हाउस का ऐतिहासिक महत्व न केवल पाकिस्तान के संस्थापक के साथ जुड़ा है. बल्कि यह मुंबई के एक महत्वपूर्ण हेरिटेज स्थल के रूप में पहचाना जाता है. इसके पुनर्निर्माण से न सिर्फ इसकी भव्यता बहाल होगी, बल्कि यह हिंदुस्तानीय कूटनीति और सांस्कृतिक संबंधों का एक प्रतीक बनेगा. यह भी पढ़ें.. Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे यह भी पढ़ें.. Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी यह भी पढ़ें.. अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी, दिल्ली के पूर्व सीएम ने किया जमकर डांस, Video The post Jinnah House: घर या फिर महल! हिंदुस्तान के इस शहर में आज भी है जिन्ना का घर, कीमत जान पकड़ लेगें सिर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महाकुंभ : महाकुंभ क्षेत्र के लल्लू टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में धुएं का गुबार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में स्थित परेड ग्राउंड के पास एक टेंट के गोदाम में भीषड़ आग लग गई. ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही. आग पर दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी.परेड ग्राउंड स्थित लल्लू जी टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार की सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलती गई. आग का भयावह रूप देख इलाके में हड़कंप मच गया. ऊंची-ऊंची आग की लपटें और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई देने लगे.आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां एक के बाद एक मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा.आग लगने का स्पष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है. आग लगने की घटना में अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की कोई समाचार नहीं है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ के लिए टेंट लगाने का सामान सप्लाई करने वाली एक बड़ी कंपनी के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए पानी की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं. इसमें किसी के हताहत होने की कोई समाचार नहीं है.घटनास्थल के पास मौजूद लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज सुनी गई थी. प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडे से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए छह पानी की गाड़ियां लगाई गई हैं. अन्य स्थानों से भी पानी की गाड़ियां मौके पर लगातार पहुंच रही हैं. उन्होंने बताया कि गोदाम में लकड़ियां और टेंट का सामान रखा हुआ था जिससे आग और भी जल्दी बढ़ती जा रही थी. The post महाकुंभ : महाकुंभ क्षेत्र के लल्लू टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में धुएं का गुबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लंदन भागने की प्लानिंग करेगा कृष, इस वजह से टूटेगा अरमान का दिल

Yeh Rishta Kya Khelata Hai: स्टार प्लस के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगातार इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं. मौजूदा कहानी रोहित की दुखद मौत के बाद के अभीरा-अरमान और रूही के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां परिवार इस दर्द से निपटने की कोशिश कर रहा है, वहीं अरमान और अभीरा इस मुश्किल समय में रूही का साथ देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. लंदन भागने की कोशिश करेगा कृष इस इमोशनल उथल-पुथल के बीच, एक नया मोड़ सभी को चौंका देता है. अरमान का भाई कृष लंदन जाने का फैसला करता है. वह पुलिस को बयान देने से बचना चाहता है और मानता है कि भागना ही उसका एकमात्र रास्ता है. किसी को बताए बिना, वह चुपचाप अपनी ट्रैवलिंग की तैयारियां शुरू करता है. हालांकि, उसकी प्लानिंग लंबे समय तक छिपी नहीं रह पाती. उसके भागने की योजना का सच सामने आ जाता है, जिससे परिवार हैरान और निराश हो जाता है. अरमान कृष का साथ देने की करेगा कोशिश अरमान इस मुश्किल समय में अपने भाई का साथ देता है. वह कृष से भागने के बजाय बहादुर बनने और स्थिति का सामना करने के लिए कहता है. हालांकि कृष अभी किसी की नहीं सुनेगा, वह अपने पिता की बात में आकर जाने का फैसला करेगा. यह बात अरमान को दुख पहुंचाएगा. कृष के फैसले से कहानी में एक नया तूफान आता है, जिसमें भावनाएं चरम पर होती हैं और दोस्ती की परीक्षा होती है. दर्शक और भी अधिक ड्रामा की उम्मीद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें- Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लंदन भागने की प्लानिंग करेगा कृष, इस वजह से टूटेगा अरमान का दिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Diet Plan For Bride: दुल्हन के लिए हेल्दी डाइट प्लान, शादी से पहले अपनाएं ये फिटनेस रूटीन

Diet Plan For Bride: शादी का दिन हर लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है. इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत और चमकदार दिखे. लेकिन इसके लिए सिर्फ मेकअप जरूरी नहीं है, बल्कि हेल्दी और फिट रहना भी बहुत महत्वपूर्ण है. ऐसे में दुल्हन के लिए खास डाइट प्लान रखना बहुत जरूरी हैं. अगर आपकी भी शादी आने वाले 1 या 2 महीने में है. आज इस आर्टिकल में कुछ खास डाइट प्लान के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाकर न सिर्फ आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं, बल्कि आपकी सेहत को भी ठीक रखने में मददगार साबित हो सकते हैं. यह आपके वजन को कंट्रोल करने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेगा. चलिए आइए बताते है आपको इसके बारे में अच्छे से.  सुबह की शुरुआत  1 गिलास गुनगुना पानी में आधा नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं. इसके बाद 4 भीगे हुए बादाम और 2 अखरोट खाएं. ये आपके बॉडी को डिटॉक्स रखता है और स्किन की ग्लो बढ़ा देता है. यह भी पढ़ें: Bridal Mehndi Designs For Leg: इस मेहंदी डिजाइन पर दिल हार बैठेंगे आपके पिया जी, दुल्हन को देगी ड्रीम लुक सुबह का नाश्ता  सुबह के समय 1 कटोरी ओट्स, पोहा या उपमा खा सकती हैं. साथ ही नारियल पानी या फ्रेश फलों का जूस पिएं. ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ता दिनभर आपको एनर्जी देने में मदद करता है. दोपहर का खाना दोपहर के समय में 1 कटोरी ब्राउन राइस या 1 कटोरी दाल या राजमा/चना के साथ हरी सब्जी, सलाद और छाछ पिएं. इसमें हेल्दी कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में रहता है जो बॉडी को बैलेंस रखता है.  शाम का नाश्ता 1 कप ग्रीन टी या नींबू पानी और फ्रूट खाएं.  रात का खाना  हल्की सब्जी कोई भी हरी सब्जी और 1-2 रोटी रात में खा  सकती हैं. इसके अलावा, सूप या दलियां खाएं.  एक्सरसाइज करें  अपने शादी में हेल्दी और फिट दिखने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी हैं. यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह   The post Diet Plan For Bride: दुल्हन के लिए हेल्दी डाइट प्लान, शादी से पहले अपनाएं ये फिटनेस रूटीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: नन्ही सी कली के लिए फूलों से जुड़े ये नाम हैं बेहद खास

Baby Names: एक बच्चा अपने साथ पूरे घर के लिए खुशियां लेकर आता है. किसी भी शिशु का जन्म घर में एक जश्न के माहौल के जैसा होता है. पैरेंट्स के साथ घर के बाकी सदस्य भी इस खुशी से फूले नहीं समाते हैं. शिशु के जन्म के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है. बच्चों का नामकरण करना एक जिम्मेदारी भरा काम है. नाम किसी भी व्यक्ति पर गहरा प्रभाव डालता है. अगर आपके घर पर भी नन्हा मेहमान आया है या आने वाला है तो आप इन नामों को रख सकते हैं. इस आर्टिकल के जरिए आप अपनी प्यारी बेटी के लिए फूलों से मिलते-जुलते नाम रख सकते हैं. आइए जानते हैं प्यारी बेटी के लिए नामों की लिस्ट. प्यारी बेटी के लिए फूलों से जुड़े नामों की लिस्ट कुमुद- इस नाम का अर्थ होता है कमल. कलिका- इस नाम का अर्थ होता है कली, ये नाम कोमलता को दर्शाता है.  वसंती- इस नाम का अर्थ है वसंत ऋतु से जुड़ा हुआ.  सुमन- इस नाम का अर्थ है एक सुंदर फूल.  कुसुम – इस नाम का अर्थ भी फूल होता है. ये नाम फूलों के खिलने को दर्शाता है.  बेबी नेम्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें यह भी पढ़ें: Baby Names: अपने शिशु को दें ‘व’ अक्षर से ये खास नाम, देखें लिस्ट यह भी पढ़ें: Baby Names: बेबी के लिए ढूंढ रहे हैं हटकर नाम, देखें ‘ह’ अक्षर से नामों की लिस्ट जूही- एक फूल का नाम, चमेली के फूल जैसा जो सुगंध के लिए जाना जाता है.  चारुलता- इस नाम का अर्थ है सुंदर बेल या लता जो बेहद आकर्षक है.  सुगंधा- इस नाम का अर्थ होता है अच्छी खुशबू.  कुसुमलता- इस नाम का अर्थ है फूलों की लता.  सरोज- इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल, ये सुंदरता का प्रतीक है.  यह भी पढ़ें: Baby Names: प्यारे और नन्हे मेहमान के लिए रखें ‘I’ लेटर से शुरू होने वाला एक सुंदर और परफेक्ट नाम The post Baby Names: नन्ही सी कली के लिए फूलों से जुड़े ये नाम हैं बेहद खास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top